Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • puducherry-vidhan-sabha
LIVE BLOG

Puducherry Vidhan Sabha Election Results 2026 Live: पुडुचेरी में NDA का जलवा बरकरार, अबतक 12 सीटों पर जीत की दर्ज

Puducherry Vidhan sabha Chunav Result 2026 Updates: पुडुचेरी में हुए चुनावों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी की एआईएनआरसी चौथी बार सत्ता में आने का प्रयास कर रही है, जहां मुकाबला दिलचस्प है।

By Prince Gourh Mon, 04 May 2026 05:03 PM (IST)
Puducherry Vidhan Sabha Election Result 2026 रंगास्वामी की नजर चौथे कार्यकाल पर (फाइल फोटो)

Puducherry Vidhan Sabha Election Result 2026 रंगास्वामी की नजर चौथे कार्यकाल पर (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल महीने में चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव हुए, जिनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी (Puducherry Election 2026 Results) शामिल हैं। इन सभी जगहों पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है और दिन के अंत तक यह साफ हो जाएगा कि किस पार्टी की सरकार बनेगी या कौन सत्ता में बरकरार रहेगा।

चुनाव के दौरान कई चरणों में मतदान हुआ और अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक दलों ने जोरदार प्रचार किया। अब सभी की नजर आज आने वाले नतीजों पर टिकी है, जो राज्यों की राजनीति की दिशा तय करेंगे।

पुडुचेरी में चौथे कार्यकाल की कोशिश

पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हुआ है, जहां मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की अगुवाई वाली एआईएनआरसी चौथी बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही है। यहां मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है और नतीजे यह तय करेंगे कि मौजूदा सरकार अपनी पकड़ बनाए रखती है या बदलाव होता है।

4 May 20262:24:12 PM

मन्नादीपेट सीट से बीजेपी नेता ए. नमस्सिवायम की जीत

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026: भाजपा नेता ए. नमस्सिवायम ने मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही थी, जिसके कारण उन्हें यह बड़ी सफलता मिली है। नमस्सिवायम ने दावा किया कि पुडुचेरी में एनडीए सरकार बनाएगी और जनता इस परिणाम से बेहद खुश है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार गठन के बाद पोर्टफोलियो आवंटन का निर्णय एनडीए के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।

4 May 202612:29:06 PM

पुडुचेरी में NDA की पहली जीत

Puducherry Vidhan Sabha Election Result: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी थट्टांचावड़ी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। पुडुचेरी में NDA गठबंधन काफी आगे चल रही है और इस जीत के साथ उम्मीद जताई जा रही है कि रंगास्वामी चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

4 May 202611:11:44 AM

रंगास्वामी थट्टांचावड़ी सीट से आगे

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी थट्टांचावड़ी विधानसभा सीट से 4,336 से अधिक वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जिससे उनकी स्थिति मजबूत नजर आ रही है।

4 May 20268:45:41 AM

पुडुचेरी में एनडीए को बढ़त

Puducherry Chunav Result 2026: पुडुचेरी में 30 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार एनडीए 22 सीटों पर आगे चल रहा है, जिससे उसकी स्थिति मजबूत नजर आ रही है।

4 May 20267:05:13 AM

पुडुचेरी में मुकाबला और TVK की एंट्री

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Result 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी गठबंधन के बीच है। एनडीए का नेतृत्व ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस और भाजपा कर रहे हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस चुनाव की खास बात अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) की एंट्री है, जिसने पहली बार यहां चुनावी मैदान में कदम रखा है और मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us