Mizoram Election Results 2023 LIVE: जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने मिजोरम में मारी बाजी, 27 सीटों पर हासिल की जीत; मिजो नेशनल फ्रंट ने 9 सीटों पर किया कब्जा
LIVE Mizoram Election Results 2023 News Updates: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआत रुझानों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट लीड ले चुकी है। बता दें कि मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट, जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। जोरम पीपुल्स मूवमेंट फिलहाल बहुमत के आंकड़े को पार करते नजर आ रही है।

LIVE Mizoram Election Results 2023 News Updates: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मिजोरम की 40 विधानसभा पर 7 नवंबर को चुनाव संपन्न हुए थे। हालांकि, पहले मिजोरम में मतगणना 3 दिसंबर को होनी थी, लेकिन चुनाव आयोग ने 4 दिसंबर तक के लिए मतगणना को स्थगित कर दिया था।
बता दें कि मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट, जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है।
पार्टियां- सीटों पर बढ़त
मिजो नेशनल फ्रंट- 09
जोरम पीपुल्स मूवमेंट- 27
बीजेपी- 02
कांग्रेस- 01
चुनाव आयोग के अनुसार, जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 27 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। मिजो नेशनल फ्रंट सात सीटों पर बाजी मार ली है। वहीं, दो सीट पर भाजपा जीत चुकी है।
Mizoram Election Results 2023 LIVE: आइजोल में जोरम पीपुल्स मूवमेंट कार्यालय में जश्न जारी है क्योंकि पार्टी राज्य में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। पार्टी ने अब तक 19 सीटें जीत ली हैं और 8 सीटों पर आगे चल रही है।
#WATCH | Mizoram Elections | Celebrations continue at the Zoram Peoples Movement (ZPM) office in Aizawl as the party looks all set to form the government in the state.
— ANI (@ANI) December 4, 2023
The party has won 19 seats and is leading on 8 seats so far - securing 27 of the total 40 seats. pic.twitter.com/IV57wMjJs7
जोरम पीपुल्स मूवमेंट के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राज्य चुनाव में पार्टी द्वारा आरामदायक बढ़त दर्ज करने के बाद सेरछिप में जश्न मनाना शुरू कर दिया है। फिलहाल पार्टी 2 सीटें जीत चुकी है और कुल 40 सीटों में से 24 पर आगे चल रही हैं।
#WATCH | #MizoramElections2023 | ZPM (Zoram Peoples Movement) workers and supporters begin celebrations in Serchhip after the party registers a comfortable lead in the state election - winning 2 and leading on 24 of the total 40 seats. pic.twitter.com/dVHE853Fp5
— ANI (@ANI) December 4, 2023
Mizoram Election Results 2023 LIVE:आइजोल पश्चिम-II विधानसभा सीट से लालनघिंगलोवा हमार ने 4819 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
Mizoram Election Results 2023 LIVE: तुइचांग विधानसभा सीट से जोरम पीपुल्स मूवमेंट के प्रत्याशी डब्लू चुआनवामा ने 909 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
आइजोल वेस्ट 2 से जेडपीएम (जोरम पीपुल्स मूवमेंट) पार्टी की उम्मीदवार लालनघिंगलोवा हमार ने कहा, "पहले राउंड के दौरान मैं लगभग 2000 वोटों से आगे चल रहा हूं, लेकिन दूसरे राउंड में कुछ भी हो सकता है। हमें अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक सीट मिलने की उम्मीद है। मुझे भरोसा है कि ZPM 25 सीटें जीतेगी।"
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के मुताहबिक, ZPM (जोरम पीपल्स मूवमेंट) 7 सीटों पर और सत्तारूढ़ MNF (मिज़ो नेशनल फ्रंट) 6 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी और कांग्रेस 1-1 सीट पर आगे चल रही है। सभी 40 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।
शुरुआती रुझानों में जोरम पिपुल्स मूवमेंट पार्टी जबरदस्त बढ़त बनाते हुए दिख रही है। इस समय ZPM 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, एमएनएफ 9 सीटों पर आगे है।
डाक मतपत्रों की गिनती के बाद ईवीएम से डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।
चुनाव नतीजे के शरुआती रुझान सामने आने लगे है। पांच सीटों पर ZPM आगे है। वहीं, MNF ने 4 सीट पर बनाई बढ़त। वोटिंग को लेकर कड़ी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
Mizoram Election Results 2023 LIVE: चुनाव मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। कुछ ही देर में रुझान आने शुरू होंगे। चुनाव अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है।
मिजोरम में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गणना आज होनी है। आइजोल के एक मतगणना केंद्र में मतपत्रों से भरे बक्सों को यहां लाया जा रहा है।
#WATCH | Counting for #MizoramElections2023 to take place today. Visuals from a counting centre in Aizawl as boxes containing ballot papers being brought here. pic.twitter.com/H8to3KfcIY
— ANI (@ANI) December 4, 2023
मिजोरम के सभी 11 जिलों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी एच.लियानजेला के अनुसार, महिलाओं समेत चार हजार से अधिक अधिकारियों को राज्य के 13 सेंटरों में तैनात किया गया है।
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी। आइजोल में मतगणना केंद्र पर तैयारियां जारी है।
#WATCH | Preparations underway at the counting centre in Aizawl where the counting of votes for the Mizoram Assembly Elections will begin shortly.
— ANI (@ANI) December 4, 2023
(Visuals from Office of the Deputy Commissioner, Aizawl) pic.twitter.com/1Mt6iWiB0s
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी। सेरछिप में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
#WATCH | Preparations underway for the counting of votes for the Mizoram Assembly Elections.
— ANI (@ANI) December 4, 2023
(Visuals from Deputy Commissioner Office Complex, Serchhip) pic.twitter.com/7TfiYwJWSQ