विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पूर्वोत्तर से दिल्ली की दूरी हुई कम', PM Modi बोले एनडीए की सरकार आते ही खत्म हुआ मिजोरम जैसे राज्य से भेदभाव

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 05 Nov 2023 05:21 PM (GMT+05:30)

Mizoram Election 2023 वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मिजोरम के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर ...और पढ़ें

Mizoram Election 2023 पीएम मोदी ने मिजोरम की जनता को संबोधित किया।
Mizoram Election 2023 पीएम मोदी ने मिजोरम की जनता को संबोधित किया।

एएनआई, नई दिल्ली। Mizoram Election 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मिजोरम के लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व की यूपीए सरकार पर हमला बोला है।

पीएम ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों और दिल्ली के बीच का अंतर अब खत्म हो गया है, जो पहली की सरकारों ने बढ़ाने का काम किया था।

NDA के आने के बाद पूर्वोत्तर को मिली प्राथमिकता

पीएम ने कहा कि 2014 से पहले लोग मिजोरम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों को शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से दिल्ली से दूर मानते थे। भाजपा ने इस दूरी को पाटने का काम किया है। पीएम ने कहा कि एनडीए के आने के बाद पूर्वोत्तर राज्यों की आकांक्षाओं और जरूरतों को पूरा किया गया है।

अब दिल्ली में बैठी सरकार मिजोरम का भी सोचती है। 

मिजोरम में वैश्विक पर्यटन केंद्र बनने की क्षमता 

पीएम ने कहा कि मिजोरम में वैश्विक पर्यटन केंद्र बनने की क्षमता है। मिजोरम प्रकृति और संस्कृति दोनों को समेटा हुआ राज्य है। उन्होंने कहा कि जब बुनियादी ढांचे में सुधार होता है, तो यह व्यापार, प्रतिभा और पर्यटन में मदद करता है। बुनियादी ढांचा निवेश, उद्योग और आय लाता है और अवसर भी पैदा करता है। 

उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के काम के कारण राज्य में सभी क्षेत्रों में क्रांति आई है।