विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mizoram Election 2023: कांग्रेस ने जारी की 39 प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Mon, 16 Oct 2023 02:13 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस ने अपने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 39 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मिजोरम के 40 सीटों ...और पढ़ें

कांग्रेस ने जारी की 39 प्रत्याशियों की सूची
कांग्रेस ने जारी की 39 प्रत्याशियों की सूची

HighLights

  1. कांग्रेस ने जारी की 39 प्रत्याशियों की लिस्ट
  2. मिजोरम में 40 सीटों के लिए 7 नवंबर को होगा चुनाव

ऑनलाइन डेस्क, मिजोरम। कांग्रेस ने अपने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 39 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मिजोरम के 40 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी सूची जारी की है।

मालूम हो कि राज्य में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव आयोजित किया गया है और 3 दिसंबर को अन्य राज्यों के साथ ही इस राज्य की भी मतगणना होगी।

कई बड़े चेहरों को मैदान में उतारा

इस लिस्ट में पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख लालसावता को आइजोल पश्चिम-III से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, लालनुनमाविया चुआंगो को आइजोल उत्तर-I (ST) से उम्मीदवार बनाया गया है। हाचेक (एसटी) से लालरिंडिका राल्ते, डंपा (एसटी) से लालमिंगथांगा सेलो और आइजोल उत्तर-II से लालरिनमाविया चुनाव लड़ेंगे।

राहुल गांधी की पदयात्रा के बीच हुई घोषणा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए तीन दिवसीय मिजोरम यात्रा पर हैं। पहले दिन यानी 16 सितंबर राहुल गांधी की पदयात्रा के बाद ही कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपने 39 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: Mizoram Election 2023: आइजोल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की पदयात्रा, भारी संख्या में इकट्ठा हुई जनता

3 दिसंबर को होगी मतगणना

मणिपुर में नामांकन की आखिरी तारिख 20 अक्टूबर है और 21 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। साथ ही, उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मालूम हो कि 40 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन 7 नवंबर को किया जाएगा और 3 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित होंगे।

यह भी पढ़ें: Mizoram Election 2023: 'भाजपा ने मणिपुर को किया नष्ट', आइजोल में BJP पर जमकर बरसे राहुल गांधी