मिजोरम में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट
मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। कांग्रेस ने अपने चालीस उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर माहौल और गर्म कर दिया है।
मिजोरम, एजेंसी। मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। कांग्रेस ने अपने चालीस उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर माहौल और गर्म कर दिया है। बता दें कि शनिवार को ही भाजपा ने यहां 40 में से 13 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी। मध्यप्रदेश के साथ ही मिजोरम में चुनाव होना है।
यहां दो से लेकर नौ नवंबर तक पर्चा भरने की तारीख तय की गई है जबकि नाम वापसी लेने की आखिरी तारीख 14 नवंबर तय की गई है। यहां नतीजे सभी राज्यों के साथ ही 11 दिसंबर को आएगा।
मिजोरम में विधानसभा की कुल सीटें 40 है। यहां कांग्रेस के 30 विधायक हैं। विपक्ष में छह विधायक हैं जिसमें मिजोरम नेशनल फ्रंट के चार और मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के एक विधायक हैं। बता दें कि पूर्वोत्तर राज्यों में मिजोरम ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस सरकार में है।