विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD Election 2017: मतदान के दिन सुबह 4 बजे से चलने लगेगी मेट्रो

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 21 Apr 2017 09:11 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 04:44 PM (IST)

दो दिन बाद यानी 23 अप्रैल को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर राज्य चुनाव आयोग के अलावा, अन्य महकमों ने भी पूरी तैयारी कर ली है।

MCD Election 2017: मतदान के दिन सुबह 4 बजे से चलने लगेगी मेट्रो
MCD Election 2017: मतदान के दिन सुबह 4 बजे से चलने लगेगी मेट्रो

नई दिल्ली (जेएनएन)। दो दिन बाद यानी 23 अप्रैल को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर राज्य चुनाव आयोग के अलावा, अन्य महकमों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में एमसीडी चुनाव को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मतदान के दिन (23 अप्रैल) मेट्रो परिचालन में परिवर्तन किया है।

डीएमआरसी के मुताबिक, मतदान के दिन रविवार को मेट्रो सुबह 4 बजे से ही शुरू कर दी जाएगी। डीएमआरसी ने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह 4 बजे से मेट्रो चलेगी, ताकि इलेक्शन डयूटी के लिए स्टाफ समय पर पहुंच सके।

यह भी पढ़ेंः जानें क्यों टेलीविजन कार्यक्रम में फफक-फफककर रोने लगे मनोज तिवारी 

मेट्रो से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच मेट्रो की फ्रिक्वेंसी हर 30 मिनट पर होगी। सुबह 6 बजे के बाद आम दिनों की तरह नॉर्मल फ्रिक्वेंसी होगी।

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें