Move to Jagran APP

MCD चुनाव: विजय गोयल ने दिए संकेत, नगर निगमों को एक कर सकती है भाजपा

केंद्रीय खेल राज्यमंत्री विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली के हित में तीनों निगमों को एक करना जरूरी है। इसलिए निगम चुनाव में जीत मिलने पर भाजपा इसके लिए प्रयास करेगी।

By Amit MishraEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 08:40 PM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 07:45 AM (IST)
MCD चुनाव: विजय गोयल ने दिए संकेत, नगर निगमों को एक कर सकती है भाजपा
MCD चुनाव: विजय गोयल ने दिए संकेत, नगर निगमों को एक कर सकती है भाजपा

नई दिल्ली [ जेएनएन ]। भाजपा दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने की पहल कर सकती है। केंद्रीय खेल राज्यमंत्री विजय गोयल ने इसके संकेत भी दिए हैं। इसलिए निगम चुनाव में यदि भाजपा को जीत मिलती है तो यह मुद्दा जोर पकड़ेगा।

loksabha election banner

कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने वर्ष 2012 में दिल्ली नगर निगम को तीन भागों में विभाजित करने का फैसला किया था। तर्क दिया गया था कि नगर निगम छोटे होंगे तो इसके शासन में सुधार होगा। भाजपा के कई नेता इस फैसले को गलत बताते रहे हैं। उनका कहना है कि इससे नगर निगमों खासकर पूर्वी दिल्ली नगर निगम की वित्तीय स्थिति खराब हो गई है।

यह भी पढ़ें: MCD चुनाव हारे तो सड़क पर होंगे केजरीवाल, बोले- 'ईंट से ईंट बजा देंगे, होगा आंदोलन'

उम्मीद की जा रही थी कि भाजपा अपने चुनाव घोषणापत्र (संकल्प पत्र) में इसे लेकर दिल्लीवासियों से कोई वादा करेगी, लेकिन पार्टी इसे लेकर खामोश रही। वहीं, मंगलवार को गोयल ने कहा कि दिल्ली के हित में तीनों निगमों को एक करना जरूरी है। इसलिए निगम चुनाव में जीत मिलने पर भाजपा इसके लिए प्रयास करेगी। जरूरत पड़ी तो संसद में भी यह मुद्दा उठाया जाएगा।

भाजपा नेताओं का कहना है कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम को छोड़कर अन्य दोनों निगम घाटे में हैं। इससे साफ-सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सेवाएं बाधित हो रही हैं। वहीं, भाजपा के जो पार्षद जीतेंगे उन्हें प्रशिक्षण देने की योजना है।

यह भी पढ़ें: MCD चुनाव: 'जनता की चली तो 'आप' नंबर-1, नहीं तो EVM में गड़बड़ी

गोयल का कहना है कि भाजपा ने नए लोगों को चुनाव मैदान में उतारा है। इसलिए चुने गए पार्षदों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उन्हें निगमों से संबंधित नियम, कामकाज व अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। 

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.