Move to Jagran APP

MCD चुनाव 2017: भाजपा, AAP और कांग्रेस ने किया बहुमत का दावा

अब 26 अप्रैल को यह पता चलेगा कि निगमों में भाजपा का शासन बरकरार रहेगा या फिर कांग्रेस या आम आदमी पार्टी (आप) के हाथ में इनकी कमान होगी।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 08:48 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 11:34 AM (IST)
MCD चुनाव 2017: भाजपा, AAP और कांग्रेस ने किया बहुमत का दावा
MCD चुनाव 2017: भाजपा, AAP और कांग्रेस ने किया बहुमत का दावा

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्लीवासियों ने नगर निगमों के चुनाव का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद कर दिया है। अब 26 अप्रैल को यह पता चलेगा कि निगमों में भाजपा का शासन बरकरार रहेगा या फिर कांग्रेस या आम आदमी पार्टी (आप) के हाथ में इनकी कमान होगी।

loksabha election banner

चुनाव परिणाम जो भी आए, फिलहाल जीत का दावा तो सभी पार्टियां कर रही हैं। सबसे ज्यादा उत्साहित भाजपा है। उसका कहना है कि तीनों नगर निगमों में पार्टी भारी बहुमत के साथ वापसी कर रही है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मिली जीत से भाजपा के पक्ष में बने माहौल को बरकरार रखने के लिए पार्टी ने जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार किया था। वहीं, रविवार को मतदान के बाद पार्टी के नेता आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। कई चैनलों द्वारा कराए गए एक्जिट पोल के नतीजों ने भी भाजपा नेताओं व इनके समर्थकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।

आत्मविश्वास से भरे नेता पूरे दिन कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए मतदान केंद्रों पर घूमते रहे। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कई मतदान केंद्रों पर जाकर कार्यकर्ताओं से मिले।

इसी तरह से नगर निगम चुनाव का काम देख रहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्नबुद्धे के साथ ही केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विजय गोयल सहित अन्य नेता भी मतदान केंद्रों पर घूमते रहे। वहीं, शाम को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया गया।

कांग्रेस व आप के नेता भी इसी तरह के दावे कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि दिल्लीवासियों ने भाजपा शासित निगमों में भ्रष्टाचार और आप की दिल्ली सरकार की कुशासन के खिलाफ मतदान किया है। इसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा और तीनों निगमों में उसकी जीत होगी।

मतदान खत्म होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने उम्मीदवारों से बात करके उनके वार्ड में मतदान की स्थिति की जानकारी हासिल की।

वहीं, आप भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। उसका कहना है कि नगर निगमों में भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदाताओं ने मतदान किया है। लोग दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कामों से खुश हैं। इसलिए निगम चुनाव में पार्टी को जीत मिलेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.