MP Election 2018 : राकेश सिंह बोले- परिणाम देने राहुल भी आ जाएं, तो भी कांग्रेस नहीं जीतेगी
MP Election 2018 : सीएम शिवराज सिंह चौहान और मप्र भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज सुबह भोपाल स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक की।
By Prashant PandeyEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 02:24 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 02:24 PM (IST)
भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान और मप्र भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज सुबह भोपाल स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी, सांसदगण, विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं संभागीय संगठन मंत्री से ऑडियो कांफ्रेंस से चर्चा की। चर्चा के बाद सीएम सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी।
एग्जिट पोल को लेकर उन्होंने कहा कि हम किसी के दबाव में नहीं आते। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीसीसी में परिणाम देखने पर कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां परिणाम देखने आ जाएंगे तो उससे कांग्रेस नहीं जीतेगी। एग्जिट पोल पर उन्होंने कहा कि सारे एग्जिट पोल अब खत्म हो चुके हैं। मप्र में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें