Move to Jagran APP

Maharashtra Assembly Polls: संजय निरुपम ने दिए कांग्रेस छोड़ने के संकेत, पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप

Maharashtra Assembly Polls मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संजय निरुपम ने जाहिर की नाराजगी कहा उनके खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है।।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:51 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 12:46 PM (IST)
Maharashtra Assembly Polls: संजय निरुपम ने दिए कांग्रेस छोड़ने के संकेत, पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप
Maharashtra Assembly Polls: संजय निरुपम ने दिए कांग्रेस छोड़ने के संकेत, पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप

मुंबई, जेएनएन। Maharashtra Assembly Polls मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संजय निरुपम ने कहा कांग्रेस उनके खिलाफ साजिश रच रही है पार्टी में राहुल गांधी से जुड़े लोगों को पार्टी से अलग-थलग किया जा रहा है। महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खडगे पर निशान साधते हुए निरुपम ने कहा कि खडगे ने हमारे प्रत्याशियों से बात नही की है, कांग्रेस का पूरा मॉडल ही दोषयुक्त है। निरुपम ने कांग्रेस आलाकमान पर मुस्लिम समाज को दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये पूरी तरह से गलत है। 

loksabha election banner

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने वर्सोवा सीट पर अपने उम्मीदवार को टिकट न दिए जाने पर प्रश्न उठाया और दावा किया कि उनके द्वारा चुना गया प्रत्याशी बिलकुल सही था। उन्होंने स्वयं को चुनाव प्रचार अभियान से दूर रखने का एलान भी किया उन्होंने कहा कि मेरा दावा है कि कुछ सीटों को छोड़कर अन्य सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी। ज्ञात हो कि संजय निरुपम मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों को संबोधित कर रहे हैं। 

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार न करने का निर्णय किया है। संजय निरुपम ने कहा कि दिल्ली में बैठे लोगों में समझ की कमी है। कांग्रेस पार्टी ने योग्य व्यक्तियों के साथ न्याय नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़े लोग उनके खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं। निरुपम का कहना है कि वह अब ज्यादा दिनों तक कांग्रेस में नही रह पाएंगे।

मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस को अब उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है। संजय का कहना है कि मैंने सिर्फ एक टिकट की सिफारिश की थी लेकिन उसे भी निरस्त कर दिया गया। मैं पार्टी प्रमुख को बता चुका हूं कि में अब पार्टी के लिए प्रचार नहीं करूंगा। यह मेरा अंतिम फैसला है।निरुपम ने कहा कि  मैं अभी पार्टी को गुड बाय नही कह रहा हूं लेकिन पार्टी में मेरे साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है उसे देखते हुए लग रहा है कि मैं ज्यादा दिन इसमें नहीं रह पाऊंगा।  

गौरतलब है कि कांग्रेस में आने से पहले शिवसेना में थे। उत्तर मुंबई से भाजपा के दिग्गज राम नाइक को हराकर संजय निरुपम कांग्रेस में सांसद चुने गये थे। उसे बाद उन्हें मुंबई कांग्रेस में अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। परंतु पिछले लोकसभा चुनाव से पहले उनसे मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष पद छीन लिया गया और उसकी कमान मिलिंद देवड़ा को सौंप दी गयी। हालांकि पिछले माह ही ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देवड़ा के स्थान पर बुजुर्ग नेता व पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ को दे दी गयी है। 

बीते दिनों इन नेताओं ने किया कांग्रेस को गुड बाय

बता दें कि अभी हाल फिलहाल में महाराष्ट्र र कांग्रेस के कई नेता पार्टी को गुड बाय कर चुके हैं। पिछले माह अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर और उ.भारतीय कृपाशंकर सिंह ने भी नाराजगी के चलते कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा एनसीपी-कांग्रेस के कई नेता अपनी-अपनी पार्टी छोड़ भाजपा-शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद संजय निरुपम का यूं पार्टी से रूठ जाना कांग्रेस के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। ज्ञात हो कि संजय निरुपम महाराष्ट्र  कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में से एक हैं और न्यूज चैनल में अक्सर परिचर्चा में भाग लेकर पार्टी का पक्ष रखते नजर आते हैं। 

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए: राकांपा

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.