Move to Jagran APP

संजय निरुपम ने की चुनाव प्रचार नहीं करने की घोषणा, पार्टी छोड़ने का दिया संकेत

मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संजय निरुपम ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार न करने का फैसला किया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 09:40 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 09:40 PM (IST)
संजय निरुपम ने की चुनाव प्रचार नहीं करने की घोषणा, पार्टी छोड़ने का दिया संकेत
संजय निरुपम ने की चुनाव प्रचार नहीं करने की घोषणा, पार्टी छोड़ने का दिया संकेत

राज्य ब्यूरो, मुंबई। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संजय निरुपम ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार न करने का फैसला किया है। यह जानकारी उन्होंने ट्विट करके दी है।

loksabha election banner

संजय निरुपम के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी को उनकी सेवाओं की जरूरत अब और नहीं है। मैंने विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई में सिर्फ एक टिकट की सिफारिश की थी। सुनने में आ रहा है कि उसे भी नहीं माना गया है। मैं पहले ही पार्टी नेतृत्व को बता चुका हूं कि ऐसी स्थिति में मैं पार्टी के लिए प्रचार नहीं करूंगा। यह मेरा अंतिम निर्णय है। निरुपम आगे कहते हैं कि हालांकि अभी पार्टी को गुड बाय कहने का वक्त नहीं आया है। लेकिन पार्टी नेतृत्व मेरे साथ जिस तरह का व्यवहार कर रहा है, उससे लगता यही है कि वह दिन भी ज्यादा दूर नहीं है।

बता दें कि संजय निरुपम शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में आए थे। कांग्रेस में वह उत्तर मुंबई से राम नाईक जैसे भाजपा के दिग्गज नेता को हराकर सांसद चुने गए। उसके बाद उन्होंने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभाई। लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनसे मुंबई कांग्रेस की अध्यक्षी छीनकर मिलिंद देवड़ा को दे दी गई थी। हालांकि पिछले माह ही पार्टी ने देवड़ा के स्थान पर यह जिम्मेदारी बुजुर्ग नेता एवं पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी दे दी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.