Move to Jagran APP

Maharashtra Elections 2019: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे भाजपा में शामिल

Maharashtra Elections 2019. महाराष्ट्र में कांग्रेस के पूर्व विधायक और सीएम नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे भाजपा में शामिल हो गए।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 01:57 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 01:57 PM (IST)
Maharashtra Elections 2019: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे भाजपा में शामिल
Maharashtra Elections 2019: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे भाजपा में शामिल

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के पूर्व विधायक और सीएम नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे वीरवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। 

prime article banner

नीतेश राणे का जन्म 23 जून, 1982 को हुआ था। वह कांकावली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य व गैर सरकारी संगठन स्वाभिमान संगठन के प्रमुख हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ नारायण राणे के छोटे बेटे हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कई कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कई नेता अब तक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा अब तक उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है।

महाराष्ट्र के सिंधदुर्ग की अदालत ने गत जुलाई में कांग्रेस विधायक नीतेश राणे और उनके 17 अन्य समर्थकों को 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के पुत्र नीतेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग में गड्ढों के खिलाफ एनएचएआइ के डिप्टी इंजीनियर पर हमला करने का आरोप है। पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद राणे और उनके समर्थकों को मंगलवार दोपहर कंकावली शहर की अदालत में पेश किया गया। 

कंकावली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले नीतेश राणे और उनके समर्थकों पर मुंबई-गोवा हाईवे में गड्ढों के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के डिप्टी इंजीनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ उड़ेलने का आरोप है।

पीएम मोदी महाराष्ट्र में करेंगे 10 रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के दौरान विभिन्न जिलों में 10 रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी से जुड़े एक नेता ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि पार्टी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह 20 रैली करके राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

भाजपा उम्मीदवार लोढा ने घोषित की 441 करोड़ की संपत्ति 

मुंबई भाजपा के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा ने अपने चुनाव हलफनामे में 441 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की थी। वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मालाबार हिल सीट से उम्मीदवार हैं। दक्षिण मुंबई के पॉश मालाबार हिल विधानसभा सीट से पांच बार के विधायक लोढा लगातार छठी बार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने मंगलवार को यहां नामांकन दाखिल किया।

लोढा द्वारा दायर हलफनामे के मुताबिक, वह और उनकी पत्नी के पास 252 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और करीब 189 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। विधायक के पास 14 लाख रुपये की एक जगुआर कार और बांड व शेयर में अन्य निवेश हैं। उनका परिवार रियल एस्टेट के व्यवसाय में है और दक्षिण मुंबई में उनके पांच फ्लैट हैं। उनका राजस्थान में एक प्लॉट भी है। लोढा और उनकी पत्नी के पास मालाबार हिल इलाके में भी एक मकान है। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास एक अन्य फ्लैट तथा दक्षिण मुंबई में एक व्यावसायिक संपत्ति भी है।

हलफनामे के मुताबिक, लोढा पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

मुंबई से अब तक जब्त किए गए चार करोड़ 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 की घोषणा के बाद से पिछले 15 दिनों में आयकर विभाग ने अकेले मुंबई से चार करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। आयकर विभाग की जांच इकाई के महानिदेशक नितिन गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तरह का अभियान मई में लोकसभा चुनावों के दौरान चलाया गया था। उस समय वित्तीय राजधानी मुंबई से 17 करोड़ रुपये और पूरे महाराष्ट्र से 28 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे। उन्होंने बताया कि मुंबई के लिए छह त्वरित प्रतिक्रिया दल बनाए गए हैं। इसके अलावा अगर किसी भी व्यक्ति को सूचना मिलती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 1800221510 पर संपर्क करके जानकारी दे सकता है।

महाराष्ट्र चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.