Move to Jagran APP

Maharashtra assembly Poll 2019: NCP की पहली लिस्ट जारी, बारामती से चुनाव लड़ेंगे अजीत पवार

Maharashtra assembly Poll 2019 नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपने उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी कर दी है लिस्ट के अनुसार अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 08:38 AM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 10:32 AM (IST)
Maharashtra assembly Poll 2019: NCP की पहली लिस्ट जारी, बारामती से चुनाव लड़ेंगे अजीत पवार
Maharashtra assembly Poll 2019: NCP की पहली लिस्ट जारी, बारामती से चुनाव लड़ेंगे अजीत पवार

मुंबई, जेएनएन। Maharashtra assembly Poll 2019 महाराष्ट्र में चुनावी हलचल जोरों पर है नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है। जारी की हुई लिस्ट के अनुसार अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे, वहीं येवला सीट से छगन भुजबल को टिकट मिला है। परली से धनंजय मुंडे व वानखेड़े से शरद पवार के पोते रोहित पवार को टिकट मिला है। 

loksabha election banner

भाजपा की पहली लिस्ट 

भाजपा ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। मुख्यमंत्री फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट, महाराष्ट्र भाजपा चीफ चंद्रकांत पाटिल कोथरुड व पंकजा मुंडे पर्ली से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

जबकि भाजपा शिवसेना और कुछ छोटे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल कोथरुड़ से चुनाव लड़ेंगे।

अरुण सिंह का कहना है कि पार्टी ने अपने 12 विधायकों को टिकट नहीं दिया है। भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव शिवसेना और कुछ छोटे दलों के साथ गठबंधन में लड़ेगी। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होंगे।

भाजपा की दूसरी लिस्ट

21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने बुधवार को अपने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम दर्ज हैं। जबकि राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बवनकुले तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से के नाम इस लिस्ट से बाहर हैं।

अभी हाल ही में राकांपा का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुई नमिता मुंदडा को केज से टिकट मिला है। लोकसभा चुनाव में वंचित बहुजन अघाड़ी के टिकट पर सांगली से किस्मत आजमाने वाले गोपीचंद पडालकर को भाजपा ने बारामती से टिकट दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रहे गोपालदास अग्रवाल को गोंदिया से टिकट दिया गया है। ज्ञात हो कि भाजपा ने मंगलवार को 125 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने भी तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।  मिराज से आयशा मुहम्मद काजी, हाडपसर से जाहिद इब्राहिम शेख चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस-राकांपा गठबंधन

कांग्रेस-राकांपा गठबंधन ने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी (सपा) राज्य की तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिनमें अहमदाबाद पूर्व, शिवाजी नगर व भिवंडी पूर्व शामिल हैं।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.