विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Election: MVA ने जारी किया घोषणापत्र, 'महिलाओं को तीन हजार रुपये और किसानों की कर्जमाफी का वादा'

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Thu, 07 Nov 2024 12:48 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 07 Nov 2024 06:00 AM (GMT+05:30)

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन से आगे निकलने की कोशिश में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) ने बुधवार को राज्य में ...और पढ़ें

MVA ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं तीन हजार रुपये का वादा
MVA ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं तीन हजार रुपये का वादा

HighLights

  1. एमवीए ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का किया वादा
  2. राहुल गांधी ने कहा, देश में आरएसएस-भाजपा और विपक्षी आइएनडीआइए के बीच विचारधारा की लड़ाई
  3. विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति में एकमात्र योग्यता आरएसएस की सदस्यता

 पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन से आगे निकलने की कोशिश में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) ने बुधवार को राज्य में महिलाओं के लिए प्रति माह 3,000 रुपये और राज्य परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा का वादा किया। कृषि समृद्धि योजना के तहत किसानों का तीन लाख रुपये तक का ऋण माफ किया जाएगा और फसल ऋण के नियमित पुनर्भुगतान के लिए प्रोत्साहन के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

शिवसेना (यूबीटी), राकांपा (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस गठबंधन ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह घोषणा की। बीकेसी मैदान में बेरोजगार युवाओं के लिए चार हजार रुपये प्रति माह का भत्ता, 25 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया गया।

महिलाओं के लिए तीन हजार रुपये

महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राकांपा सरकार वर्तमान में अपनी एक योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये का भुगतान कर रही है। इस राशि को बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का वादा किया गया है। एमवीए ने सत्ता में आने पर राज्य में जाति आधारित गणना कराने और केंद्र में सत्ता में आने पर आरक्षण में 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने का भी वादा किया।

राहुल गांधी ने कही ये बात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में आरएसएस-भाजपा और विपक्षी आइएनडीआइए के बीच विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सार्वजनिक रूप से यह नहीं कहती कि वह संविधान को खत्म करना चाहती है, लेकिन वह ऐसा करना चाहती है। देशभर के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति करते समय एकमात्र योग्यता आरएसएस की सदस्यता है।

उन्होंने भाजपा पर सरकारें गिराने के लिए चुनाव आयोग, सीबीआइ, ईडी और आयकर विभाग का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि डा. बीआर आंबेडकर जैसे समाज सुधारकों की विरासत को संरक्षित करने की जरूरत है।

अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने जारी किया घोषणापत्र

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की अगुवाई वाली राकांपा बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें 'लाड़की बहिन' योजना के तहत मासिक सहायता राशि 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का वादा किया गया है। राकांपा ने किसानों के लिए शेतकरी सम्मान निधि योजना के तहत सहायता राशि 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये सालाना करने का वादा किया है।

राकांपा सत्तारूढ़ महायुति के घटक दल के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ रही है। इस गठबंधन में शिवसेना और भाजपा भी शामिल हैं। राकांपा अध्यक्ष अजीत पवार ने बारामती में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने मुंबई में और कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने गोंदिया में अलग-अलग घोषणापत्र जारी किया।

25 लाख रोजगार सृजन का वादा

पार्टी ने कृषि ऋण को माफ करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत बेची जाने वाली सभी फसलों के लिए 20 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी देने की भी प्रतिबद्धता जताई गई है। 25 लाख रोजगार सृजन और दस लाख छात्रों को प्रशिक्षण के माध्यम से 10 हजार रुपये मासिक मानदेय देना भी शामिल है।