Move to Jagran APP

Maharashtra Assembly Election 2019: मुंबई में होता है कम मतदान, क्या टूटेगा पुराना रिकॉर्ड!

Maharashtra Assembly Election 2019 मुंबई में काफी कम मतदान होता है। साल 1999 से 2009 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मतदान 50 प्रतिशत से नीचे रहा। साल 2014 में 50 फीसद मतदान हुआ।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 08:39 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 09:08 AM (IST)
Maharashtra Assembly Election 2019: मुंबई में होता है कम मतदान, क्या टूटेगा पुराना रिकॉर्ड!
Maharashtra Assembly Election 2019: मुंबई में होता है कम मतदान, क्या टूटेगा पुराना रिकॉर्ड!

मुंबई, एएनआइ। Maharashtra Assembly Election 2019, महाराष्ट्र में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे है। इस दौरान यह देखना काफी  दिलचस्प होगा कि भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं। बता दें कि मुंबई में काफी  कम मतदान देखने को मिलता है। साल 1999 से 2009 तक के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मुंबई में मतदान 50 प्रतिशत से नीचे रहा।हालांकि, साल 2014 में इस आंकड़े में सुधार हुआ और शहर ने लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों में 50 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ। 

loksabha election banner

इस साल आम चुनावों के दौरान मुंबई में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। इस दौरान 55 फीसद मतदान हुए। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में इस दौरान 60 फीसद मतदान हुआ। अपने चुनावी भाषणों के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। पीएम मोदी ने आज भी ट्वीट करके लोगों से यह अपील की। 

 9,894 मतदान केंद्र

मुंबई में, 1,537 स्थानों पर 9,894 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 288 सीटों में से 36 शहर में आती हैं, जहां 334 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुंबई में 97.72 लाख पंजीकृत मतदाता हैं। भाजपा और शिवसेना इनमें से क्रमश: 17 और 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि कांग्रेस ने शहर की 29 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। कांग्रेस की सहयोगी एनसीपी ने छह सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि एक सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं।

यहां होगी सभी की निगाहें

इस दौरान सभी की निगाहें शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर होंगी, जो एनसीपी के सुरेश माने के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मुंबई भाजपा अध्यक्ष और पांच बार के विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के हीरा एन देवासी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि मुंबई एनसीपी अध्यक्ष नवाब मलिक शिवसेना के तुकाराम पाटे के खिलाफ अनुशक्ति नगर सीट से मैदान में हैं।

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम

मुंबई में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है और मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मुंबई में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता प्रणय अशोक ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत, मुंबई में 40,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, ड्रोन भी निगरानी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

मतों की गिनती 24 अक्टूबर को

कुल मिलाकर, 288 सदस्यीय विधानसभा में, भाजपा 164 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें उसके कमल के प्रतीक पर चुनाव लड़ने वाले छोटे सहयोगियों के उम्मीदवार शामिल हैं, जबकि उसके प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने 126 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। दूसरी ओर, कांग्रेस के 147 निर्वाचन क्षेत्रों में उसके उम्मीदवार हैं और एनसीपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election Voting 2019 LIVE : NCP नेता सुप्रिया सुले ने किया मतदान, 288 सीटों पर वोटिंग जारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.