मुक्ताईनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह जलगांव जिले में स्थित है और रावेर लोकसभा क्षेत्र में आता है। यह विधानसभा सीट भाजपा का मजबूत गढ़ है। 1990 से 2014 तक लगातार छह बार से इस विधानसभा सीट पर भाजपा के नेता एकनाथराव गणपतराव खडसे चुनाव जीत रहे हैं। इससे पहले यहां से सोशलिस्ट कांग्रेस एक बार और कांग्रेस दो बार चुनाव जीत चुकी है। मुक्ताईनगर से मुंबई की दूरी 467 किलोमीटर है।