Move to Jagran APP

Maharashtra vidhan sabha election: महाराष्ट्र में देंवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी भाजपा

भाजपा ने तीन राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। भाजपा मुख्यालय में अध्यक्ष अमित शाह ने मंलगवार को विभिन्न राज्य के प्रभारियों के साथ बैठक की।

By Vineet SharanEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 06:10 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 06:10 PM (IST)
Maharashtra vidhan sabha election: महाराष्ट्र में देंवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी भाजपा
Maharashtra vidhan sabha election: महाराष्ट्र में देंवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी भाजपा

नई दिल्ली, जेएनएन। भाजपा ने तीन राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। भाजपा मुख्यालय में अध्यक्ष अमित शाह ने मंलगवार को विभिन्न राज्य के प्रभारियों के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में फैसला लिया गया कि भाजपा झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र में मौजूदा मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी।

loksabha election banner

इस बैठक में झारखंड भाजपा के प्रभारी ओम माथुर, हरियाणा के भाजपा प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर व अनिल जैन, महाराष्ट्र के प्रभारी भूपेंद्र यादव व सरोज पांडेय और दिल्ली के प्रभारी प्रकाश जावेड़कर हिस्सा लिया था। कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे।

तीनों राज्यों में सत्ता में है भाजपा

भाजपा झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र में सत्ता में है और इन राज्यों में क्रमश: रघुवर दास, मनोहरलाल खट्टर और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं। हरियाणा और महाराष्‍ट्र में भाजपा मुख्‍यमंत्री के नेतृत्‍व में लगातार रैलियां कर रही है। दोनों राज्‍यों के सीएम रथ यात्राएं कर रहे हैं। उधर, झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास भी प्रदेश के विभिन्‍न इलाकों में जाकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं। जबकि दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। ज्ञात हो कि दिल्ली में भी जल्द चुनाव की संभावना जताई जा रही है। अमित शाह ने बैठक के दौरान चारों राज्यों में पार्टी की चुनाव तैयारियों का भी जायजा लिया।

महाराष्ट्र में मजबूत है भाजपा-शिवसेना गठबंधन

2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा को 122, कांग्रेस को 42, एनसीपी को 41 और शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं। वहीं 2019 के आम चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर जीत दर्ज की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.