Move to Jagran APP

Maharashtra Assembly Elections 2019: भाजपा ने जारी की चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची

Maharashtra Assembly Elections 2019. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वीरवार को चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 06:59 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 07:13 PM (IST)
Maharashtra Assembly Elections 2019: भाजपा ने जारी की चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची
Maharashtra Assembly Elections 2019: भाजपा ने जारी की चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वीरवार को  चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा पहली और दूसरी सूची जारी कर चुकी है।

prime article banner

महाराष्ट्र में भाजपा की पहली सूची से कई दिग्गजों के नाम गायब

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए मंगलवार को अपने 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें एकनाथ खडसे, प्रकाश मेहता और विनोद तावड़े जैसे दिग्गजों के नाम गायब हैं। भाजपा ने काफी प्रतीक्षा के बाद सोमवार को शिवसेना एवं चार अन्य साथी दलों के साथ अपने गठबंधन की घोषणा की थी, लेकिन सीटों के औपचारिक बंटवारे का कोई बयान अभी तक किसी साथी दल या गठबंधन की तरफ से सामने नहीं आया है। इसके बावजूद शिवसेना ने दो दिन पहले से नामांकन के लिए जरूरी एबी फॉर्म देने शुरू कर दिए थे।

भाजपा ने मंगलवार को प्रत्याशियों की जो पहली सूची जारी की है, उसमें आश्चर्यजनक रूप से देवेंद्र फड़नवीस केमंत्रिमंडल में शामिल रह चुके प्रकाश मेहता, विनोद तावड़े, राजपुरोहित और एकनाथ खडसे जैसे दिग्गजों का नाम नहीं है। इनमें तावड़े और खडसे तो पांच साल पहले फड़नवीस के साथ मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे थे। खडसे गोपीनाथ मुंडे के करीबी और पिछड़े वर्ग के नेता हैं। उनके बंगले पर दाऊद के कराची स्थित घर से फोन आने के आरोपों के बाद उन्हें मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देना पड़ा था। ये आरोप उन पर आम आदमी पार्टी ने लगाए थे। बाद में इन आरोपों से क्लीनचिट मिलने के बावजूद उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। आज उन्होंने अपना पर्चा भर दिया है, लेकिन उनका नाम पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची से गायब है। उनकी पुत्रवधू रक्षा खडसे फिलहाल जलगांव से भाजपा की सांसद हैं।

नागपुर दक्षिण-पश्चिम से लड़ेंगे फड़णवीस

घोषित सूची में भाजपा ने 52 वर्तमान विधायकों को पुन: मौका दिया है। इनमें 12 महिला विधायक शामिल हैं। पुणे की सभी आठ सीटें भाजपा के हिस्से में आई हैं जबकि मुंबई की 36 सीटों पर बंटवारे की स्थिति अभी साफ नहीं है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को नागपुर दक्षिण-पश्चिम, पंकजा मुंडे को परली, राधाकृष्ण विखे पाटिल को शिरडी, गिरीश महाजन को जामनेर, हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए संदीप नाईक को ऐरोली व कांग्रेस से भाजपा में शामिल हर्षवर्धन पाटिल को इंदापुर से टिकट दिया गया है।

भाजपा की दूसरी सूची में भी खडसे व तावड़े के नाम नहीं

भाजपा ने 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार की रात प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। हालांकि, इसमें भी राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बवनकुले तथा वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे का नाम नहीं आ पाया। 

उधर, कांग्रेस ने भी 20 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। अब तक पार्टी 123 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। हाल ही में राकांपा छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाली नमिता मुंदडा केज से टिकट पाने में सफल रही हैं। लोकसभा चुनाव में वंचित बहुजन अघाड़ी के टिकट पर सांगली से किस्मत आजमाने वाले गोपीचंद पडालकर को भाजपा ने बारामती से टिकट दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रहे गोपालदास अग्रवाल को गोंदिया से उतारा गया है। मंगलवार को भाजपा ने 125 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।

महाराष्ट्र चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.