Move to Jagran APP

अठावले ने कहा- शिवसेना को उप मुख्यमंत्री पद पांच साल के लिए देना चाहिए

अजय चौटाला को मिली दो हफ्ते की फरलो पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को भाजपा पर करारा तंज कसा।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 02:25 AM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 07:02 AM (IST)
अठावले ने कहा- शिवसेना को उप मुख्यमंत्री पद पांच साल के लिए देना चाहिए
अठावले ने कहा- शिवसेना को उप मुख्यमंत्री पद पांच साल के लिए देना चाहिए

नई दिल्ली, एएनआइ। राजग सरकार में मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआइ) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने शनिवार को कहा कि भाजपा को शिवसेना की मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए। सरकार बनाने के लिए उसे शिवसेना को कम से कम पांच साल के लिए उप मुख्यमंत्री का पद ही दे देना चाहिए।

loksabha election banner

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने के लिए जनादेश मिला है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने के लिए जनादेश मिला है। भले ही भाजपा की तुलना में शिवसेना को कम सीटें मिली हैं, लेकिन उसके बिना सरकार का गठन नहीं किया जा सकता है। इसलिए भाजपा को शिवसेना के ढाई-ढाई साल सरकार चलाने के प्रस्ताव पर विचार करना चाहिए।

तो केंद्र के साथ ही साथ राज्य में भी उसे ज्यादा मंत्री पद देना चाहिए

अठावले ने कहा कि अगर भाजपा को शिवसेना का यह प्रस्ताव मंजूर नहीं है तो केंद्र के साथ ही साथ राज्य में भी उसे ज्यादा मंत्री पद देना चाहिए। इससे शिवसेना मान सकती है।

अजय चौटाला की फरलो पर प्रियंका ने भाजपा पर कसा तंज

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को मिली दो हफ्ते की फरलो पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को भाजपा पर करारा तंज कसा। प्रियंका ने मराठी में ट्वीट कर लिखा, 'अखिल भारतीय भ्रष्टाचार धुलाई मशीन चालू आहे। (अखिल भारतीय भ्रष्टाचार धुलाई की मशीन चालू है।)'

किसानों की समस्याओं की अनदेखी

वहीं, केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया, 'संसद भवन से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक इलाके के सौंदर्यीकरण का ठेका एक गुजराती कंपनी को दिया गया है और अनुमानित खर्च 12,450 करोड़ रुपये है। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया 7,000 करोड़ रुपये है। भाजपा सरकार होश खो रही है। किसानों की समस्याओं की अनदेखी करके वे अपने मित्रों की जेबें भर रहे हैं। जिस दिन देश का किसान जाग जाएगा, उस दिन से डरिए.. वह दिन आएगा।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.