Move to Jagran APP

Maharashtra assembly elections2019: महाराष्ट्र भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में टिकटों पर मंथन

Maharashtra assembly elections 2019. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर नई दिल्ली में महाराष्ट्र भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में टिकटों पर मंथन हुआ।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 10:37 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 04:36 PM (IST)
Maharashtra assembly elections2019: महाराष्ट्र भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में टिकटों पर मंथन
Maharashtra assembly elections2019: महाराष्ट्र भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में टिकटों पर मंथन

नई दिल्ली, एएनआइ। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर वीरवार को नई दिल्ली में महाराष्ट्र भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमे केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम देवेंद्र फड़णवीस आदि ने शिरकत की।

loksabha election banner

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में टिकटों पर मंथन हुआ। हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 288 सीटों में से 122 पर भाजपा व 63 पर शिवसेना को जीत मिली थी।

 

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होंगे चुनाव, 24 अक्टूबर को घोषित होंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा का चुनावी बिगुल फूंक दिया है। दोनों ही राज्यों में मतदान 21 अक्टूबर को एक ही चरण में होगा और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। आयोग ने फिलहाल झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं की है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दोबारा सत्ता संभालने और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद यह भाजपा की पहली चुनावी परीक्षा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार को हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरियाणा में कुल 1.82 करोड़ वोटर हैं और यहां 19,425 मतदान केंद्रों पर 1.3 लाख ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, 8.94 करोड़ मतदाता वाले महाराष्ट्र में 95,473 मतदान केंद्रों पर 1.8 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। हरियाणा में दो नवंबर और महाराष्ट्र में नौ नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 27 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख चार अक्टूबर होगी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच पांच अक्टूबर को होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख सात अक्टूबर तय की गई है।

महाराष्ट्र की दलीय स्थिति (2014)

विधानसभा की कुल सीटें 288

भाजपा 122

शिवसेना 63

कांग्रेस 42

राकांपा 41

अन्य 20

लोकसभा चुनाव 2019 की स्थिति

कुल सीटें 48

भाजपा 23

शिवसेना 18

राकांपा और कांग्रेस 5

अन्य 02

Money Laundering Case: शरद पवार बोले- 27 को खुद ईडी के सामने जाऊंगा, जांच में करूंगा पूरा सहयोग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.