Move to Jagran APP

ह‍िमाचल चुनाव: ऊना में मतदान जारी, दस बजे तक हुआ 17.44 प्रतिशत मतदान

विस चुनाव के लिए मतदान को लेकर वीरवार को ऊना के मतदाताओं में खासा रूझान है। सुबह दस बजे तक 17.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है

By Munish DixitEdited By: Published: Thu, 09 Nov 2017 11:28 AM (IST)Updated: Thu, 09 Nov 2017 11:28 AM (IST)
ह‍िमाचल चुनाव: ऊना में मतदान जारी, दस बजे तक हुआ 17.44 प्रतिशत मतदान
ह‍िमाचल चुनाव: ऊना में मतदान जारी, दस बजे तक हुआ 17.44 प्रतिशत मतदान

जेएनएन, ऊना। विस चुनाव के लिए मतदान को लेकर वीरवार को ऊना के मतदाताओं में खासा रूझान है। सुबह दस बजे तक 17.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है और दोपहर तक इसके बढ़ने की संभावना है। जिसमें ऊना से 16, कुटलैहड़ 17, हरोली 16, गगरेट 18  और चिंतपूर्णी व‍िस क्षेत्र से 19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले में मतदान रूकने या लड़ाई झगड़े नहीं हुआ है और शांतिपूर्वक मतदान जारी है।

loksabha election banner


जिले में पांच सीटों के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव में 22 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। वहीं, जिले के संतोषगढ़ और तलमेहड़ा पोलिंग बूथों में कार्यकर्ताओं में नोंकझोंक होने की सूचना है। जबकि, चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के चार बूथों में वीवीपैट में खराबी आई पर यहां मतदान जारी है। ऊना जिले में कुल मतदाता 3 लाख 91 हजार 338 हैं। जिसमें पुरुष मतदाता एक लाख 98 हजार 802 और महिला मतदाता  एक लाख 92 हजार 532 और दिव्यांग मतदाता 930 हैं। जिले में मतदान केंद्र 509 स्थापित किए गए हैं। जिनमें संवेदनशील 54 और अति संवेदनशील 112 मतदान केंद्र हैं। इनमें सबसे अधिक मतदान केन्द्र विस क्षेत्र कुटलैहड़ में 116 और सबसे कम मतदान केंद्र  गगरेट में 90 में हैं। इसके अलावा जिले में 10 महिला मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.