विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गहलोत साहब! अगर आपमें थोड़ी भी शर्म बची है तो चुल्लू भर...', राजस्थान के CM पर जमकर बरसे अमित शाह

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Tue, 07 Nov 2023 04:41 PM (IST)

राजस्थान के मकराना में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम अशोक गहलोत पर ...और पढ़ें

राजस्थान में अमित शाह ने बीजेपी के चुनावी प्रचार को दिया धार
राजस्थान में अमित शाह ने बीजेपी के चुनावी प्रचार को दिया धार

HighLights

  1. राजस्थान में अमित शाह ने बीजेपी के चुनावी प्रचार को दिया धार
  2. मकराना में रेली को संबोधित करते हुए गहलोत सरकार पर जमकर बरसे शाह
  3. शाह ने कहा- गहलोत सरकार ने राजस्थान के युवाओं के साथ धोखा किया

एएनआई, जयपुर। Rajasthan Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को राजस्थान के मकराना में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला।

'गहलोत सरकार ने युवाओं को धोखा दिया'

अमित शाह ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने 14 अलग-अलग परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक कराकर और अपने लोगों को नौकरियां देकर राजस्थान के युवाओं को धोखा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने 40 लाख युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया है।

'आपने पेपर लीक कराने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की?'

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गहलोत साहब अगर आपमें थोड़ी भी शर्म बची है तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो। आपने पेपर लीक कराने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की?

'महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान देश में पहले नंबर पर'

शाह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान शीर्ष पर है। हर दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध के 22 मामले दर्ज किए जाते हैं, लेकिन अशोक गहलोत पर इसका कोई असर नहीं होता है। वहीं, पीएम मोदी ने मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देते हुए उनका सम्मान किया।