Move to Jagran APP

भोपाल चुनावी रैली में शिवराज पर राहुल ने साधा निशाना, कहा सबसे बड़े ‘घोषणावीर’

राहुल गांधी ने भाजपा पर जमक निशाना साधा, उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सबसे बड़ा घोषणावीर बताया।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 10:00 PM (IST)
भोपाल चुनावी रैली में शिवराज पर राहुल ने साधा निशाना, कहा सबसे बड़े ‘घोषणावीर’
भोपाल चुनावी रैली में शिवराज पर राहुल ने साधा निशाना, कहा सबसे बड़े ‘घोषणावीर’

भोपाल, जेएनएन। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को मिशन मध्यप्रदेश पर भोपाल पहुंचे जहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने इस संबोधन में राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने 13 किमी लंबा रोड शो किया। इसके बाद भेल दशहरा मैदान पर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सबसे बड़ा 'घोषणावीर' बताया।

loksabha election banner

राहुल गांधी जब शिवराज सरकार की आलोचना कर रहे थे तो गलती से वो शिवराज सिंह की तुलना सचिन तेंदुलकर से कर बैठे। उन्होंने कहा कि, 'जब सचिन तेंदुलकर को रन मशीन बताते हुए उनकी तुलना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कर दी। उन्होने कहा कि शिवराज सिंह चौहान भी सचिन की तरह घोषणा मशीन है। जैसे ही वो चुनावी मैदान में उतरते हैं घोषणाएं करना शुरू देते हैं।'

कांग्रेस अध्यक्ष यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, सीएम शिवराज मध्य प्रदेश में इतनी घोषणाएं कर चुके हैं कि प्रदेश सबसे आगे निकल गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'शिवराज अब तक करीब 21 हजार घोषणाएं कर चुके हैं जिसके बाद मध्य प्रदेश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बलात्कार में पहले नंबर पर पहुंच गया है।'

राफेल-डील पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने राफेल को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, कहा कि सरकारी संस्था एचएएल से राफेल हवाई जहाज का कांट्रेक्ट छीना गया। एचएएल ने सुखोई, मिग, जगुआर सहित कई फाइटर प्लेन बनाए लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अबकी बार ये कांट्रैक्ट अपने मित्र अनिल अंबानी को दे दिए। इतना ही नहीं जब पीएम पेरिस गए तो उनके डेलिगेशन में अनिल अंबानी भी शामिल थे। राहुल ने आगे बताया कि अनिल अंबानी पर 45 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है, उन्हें पीएम मोदी से दोस्ती के चलते यह कांट्रैक्ट मिला। 526 करोड़ रुपए का हवाई जहाज 1600 करोड़ रुपए में मोदी जी ने खरीदा है। मैने संसद में भी यह बात रखी।

व्यापं पर राहुल गांधी ने बोला हमला

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले पर हमला बोलते हुए कहा कि, पूरा प्रदेश जानता है कि व्यापमं में किसका फायदा हुआ, किसने अपनी झोली भरी और किसने चोरी की। कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम किसी को विजय माल्या की तरह भागने नहीं देगी। देश का युवा सिर्फ हिंदुस्तान और मध्य प्रदेश के लिए काम करना चाहता है।

सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे 

राहुल ने एक बार फिर किसानों की कर्ज माफी के अपने वादे को दोहराया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़े लोगों के साढ़े 12 लाख करोड़ के ऋण को नॉन परफार्मिग संपत्ति घोषित कर दिया और 15 बड़े अमीरों के डेढ़ लाख करोड़ माफ कर दिए, मगर किसानों के 5000 के ऋण पर उन्हें डिफाल्टर घोषित कर दिया जाता है। हमारी सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ करेंगे। चाहे कोई अर्थशास्त्री कुछ भी कहे, हम किसानों के कर्ज माफ करेंगे।

नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला

राहुल गांधी ने मोदी सरकार के 4 साल पर हमला बोलते हुए कहा कि 12.5 लाख करोड़ रुपए नॉन परफॉर्मिंग एसेट के तौर पर हो गए हैं। नोटबंदी द्वारा सबका पैसा उद्योगपतियों के जेब में डाला गया। नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा स्कैम है। सबको मोदी जी ने लाइन में लगा दिया। हिंदुस्तान की जनता खड़ी थी इमानदार लोग खड़े थे। जबकि चोर पीछे के रास्ते सब कालाधन सफेद कर लिए।

राहुल ने जीएसटी पर बोला हमला 

राहुल गांधी ने जीएसटी को गब्बर सिंह टेक्स बताते हुए कहा कि इससे छोटे व्यापार को नुकसान हुआ है। उद्योग और बिजनेस खत्म हो गए हैं। कांग्रेस की सरकार आते ही असली जीएसटी को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब केंद्र की सरकार बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर सकती है तो देश प्रदेश के किसानों का कर्जा क्यों नहीं माफ कर सकती।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलेगी तवज्जो

राहुल गांधी ने साफ किया कि पैराशूट नेताओं को कांग्रेस पार्टी टिकट नहीं देगी। बाहर और दूसरी पार्टी से आए नेताओं को पार्टी टिकट नहीं देगी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को हम आगे लाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.