Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election 2023: एमपी चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट का विस्‍तार, तीन मंत्रियों ने ली शपथ; कई दिग्गज नेता नाराज

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 12:44 PM (IST)

    MP Election 2023 मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले 26 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। विधायक गौरीशंकर बिसेन राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। तीनों मंत्रियों के शामिल होने के बाद अब शिवराज कैबिनेट में सदस्यों की संख्या 34 हो गई है। राहुल लोधी उमा भारती के भतीजे और खरगापुर से विधायक हैं।

    Hero Image
    MP Election 2023: एमपी चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट का विस्‍तार, तीन मंत्रियों ने ली शपथ; कई दिग्गज नेता नाराज

    Shivraj Cabinet Ministers List: भोपाल, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जबलपुर से विलंब से लौटने के बाद आज मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट में विस्तार कर दिया है। अब पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल सिंह लोधी को शनिवार सुबह पौने नौ बजे मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें राहुल लोधी को राज्यमंत्री बनाया गया। बाकी दोनों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। विंध्य, महाकोशल और बुदेलखंड अंचल से एक-एक मंत्री बनाकर भाजपा ने जातिगत और भौगोलिक समीकरण साधने का प्रयास किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्तमान में शिवराज कैबिनेट में 34 सदस्य हैं। नियमानुसार दो को मंत्री और एक को राज्यमंत्री बनाया गया है। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि चौथे स्थान पर पार्टी नेताओं की सोच है कि किसी आदिवासी या अनुसूचित जाति के विधायक को शपथ दिलाकर इस वर्ग के लिए एक अच्छा संदेश दिया जाए लेकिन किसी नाम पर सहमति नहीं बनी। शपथ कार्यक्रम टलने के कारण केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल एक्सप्रेस से ग्वालियर जाने का अपना कार्यक्रम ऐन वक्त पर टाल दिया।

    मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट (Shivraj Cabinet Ministers List)

    1 शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री)

    सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन एवं ऐसे अन्य समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री न सौंपे गये हों

    2 डॉ. नरोत्तम मिश्र (मंत्री)

    गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य

    3 गोपाल भार्गव (मंत्री)

    लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग

    4 तुलसीराम सिलावट (मंत्री)

    जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास

    5 डॉ. कुंवर विजय शाह (मंत्री)

    वन

    6 जगदीश देवड़ा (मंत्री)

    वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी

    7 बिसाहूलाल सिंह (मंत्री)

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

    8 यशोधरा राजे सिंधिया (मंत्री)

    खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार

    9 भूपेन्द्र सिंह (मंत्री)

    नगरीय विकास एवं आवास

    10 कुमारी मीना सिंह मांडवे (मंत्री)

    आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण

    11 कमल पटेल (मंत्री)

    किसान कल्याण एवं कृषि विकास

    12 गोविन्द सिंह राजपूत (मंत्री)

    राजस्व, परिवहन

    13 बृजेन्द्र प्रताप सिंह (मंत्री)

    खनिज

    14 विश्वास सारंग (मंत्री)

    चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास

    15 डॉ. प्रभुराम चौधरी (मंत्री)

    लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

    16 महेन्द्र सिंह सिसोदिया (मंत्री)

    पंचायत और ग्रामीण विकास

    17 प्रद्युम्न सिंह तोमर (मंत्री)

    ऊर्जा

    18 प्रेमसिंह पटेल (मंत्री)

    पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण

    19 ओमप्रकाश सखलेचा (मंत्री)

    सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

    20 उषा ठाकुर (मंत्री)

    पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास

    21 अरविंद सिंह भदौरिया (मंत्री)

    सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन

    22 डॉ. मोहन यादव (मंत्री)

    उच्च शिक्षा

    23 हरदीपसिंह डंग (मंत्री)

    नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण

    24 राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव (मंत्री)

    औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन

    25 भारत सिंह कुशवाह (राज्यमंत्री)

    उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास

    26 इन्दर सिंह परमार (राज्यमंत्री)

    स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन

    27 रामखेलावन पटेल (राज्यमंत्री)

    पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), और जनजाति (स्वतंत्र प्रभार),

    28 रामकिशोर कावरे (राज्यमंत्री)

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास

    29 श्री बृजेन्द्र सिंह यादव (राज्यमंत्री)

    आयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन

    30 सुरेश धाकड़ (राज्यमंत्री)

    लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी लोक निर्माण विभाग

    31 ओपीएस भदौरिया (राज्यमंत्री)

    नगरीय विकास एवं आवास

    32 गौरीशंकर बिसेन (मंत्री)

    आवंटित नहीं

    33 राजेंद्र शुक्ला (मंत्री)

    आवंटित नहीं

    34 राहुल लोधी (राज्यमंत्री)

    आवंटित नहीं

    अब वे सुबह विशेष विम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को छिंदवाड़ा के जामसावली गए थे और रात्रि विश्राम बैतूल के सारणी में किया। शुक्रवार शाम वे जबलपुर होते हुए लौटेंगे, इसके बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो सकता है। मंत्रिमंडल में विंध्य क्षेत्र से राजेंद्र शुक्ल, महाकोशल के बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन और बुदेलखंड से राहुल सिंह लोधी के नाम पर अब तक सहमति बनी है।

    राहुल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं और खरगापुर से विधायक हैं लेकिन राहुल पहली बार के विधायक होने उनके नाम पर कुछ दिग्गज असहमत भी थे। ग्वालियर से लाल सिंह आर्य का नाम चर्चा में आया था। आर्य अनुसूचित जाति से हैं और फिलहाल विधायक नहीं हैं इसलिए तय किया कि ऐसे प्रयोग से बचा जाए। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मप्र के सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव के अलावा नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, विष्णु दत्त शर्मा और हितानंद मौजूद थे।