Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • madhya-pradesh
LIVE BLOG

MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में पिछले तीन विधानसभा चुनाव का टूटा रिकॉर्ड, मतदाताओं ने 80 प्रतिशत मतदान कर रचा कीर्तिमान

Madhya Pradesh Election 2023 Voting: मध्य प्रदेश में मतदान समाप्त हो गया है। इस बार कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर है तो वहीं भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों के राजनीतिक भविष्य के लिए भी यह चुनाव अहम होगा।

By Mahen KhannaFri, 17 Nov 2023 09:07 PM (IST)
News Article Hero Image

जेएनएन, भोपाल। LIVE MP Election 2023 Voting मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शाम पांच बजे तक  71.11 फीसद मतदान हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

मतदाताओं ने पिछली बार कमलनाथ की 15 महीने और शिवराज की साढ़े तीन वर्ष की सरकार को देखा है। उसी आधार पर जनता अपना फैसला सुना सकती है।

इस बार जहां कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर होगा तो वहीं भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों के राजनीतिक भविष्य के लिए भी यह चुनाव अहम होगा।
17 Nov 20238:08:22 PM
MP Election 2023: सीहोर जिले की चारों विधानसभा में शाम 5 बजे तक कुल 71.5 प्रतिशत हुआ मतदान

सीहोर 70.20% प्रतिशत
आष्टा 72.06% प्रतिशत
इछावर 72.66% प्रतिशत
बुधनी 71.28% प्रतिशत

17 Nov 20238:00:40 PM
MP Election 2023: कटनी में शाम 5 बजे तक 69.03 प्रतिशत हुआ मतदान

विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत की स्थितिः

मुड़वारा- 63.70 प्रतिशत

विजयराघवगढ़- 65 प्रतिशत
बड़वारा- 71.65 प्रतिशत
बहोरीबन्द- 75.67 प्रतिशत

17 Nov 20237:40:10 PM
MP Election 2023: शाम पांच बजे तक राज्य में हुआ 71 प्रतिशत मतदानः चुनाव आयोग

मध्य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा सीटों पर आज 17 नवंबर को मतदान हुआ। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में शाम पांच बजे तक 71 प्रतिशत मतदान हुआ है। मध्य प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम रंजन ने बताया कि रतलाम के सैलाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 85.49 प्रतिशत वोट पड़े। उन्होंने बताया कि खिलचीपुर राजगढ़ में मतदान 84.17 प्रतिशत रहा। वहीं, सिवनी के बरघाट विधानसभा क्षेत्र में 84.16 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

#WATCH | Bhopal: On voting trends in Madhya Pradesh elections, Chief Electoral Officer Anupam Rajan says, "The voting percentage till 5 pm is 71.16%... Constituency-wise, the highest voting percentage is in Ratlam's Sailana constituency, 85.49%... In Khilchipur Rajgarh, the… pic.twitter.com/9E5odfy60r

— ANI (@ANI) November 17, 2023

17 Nov 20236:32:27 PM
MP Assembly Election 2023: खरगोन जिले में शाम पांच बजे तक 75.54 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट

विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत की स्थिति-

भीकनगांव-72.11 प्रतिशत

बड़वाह-75.33 प्रतिशत
महेश्वर-78.76 प्रतिशत
कसरावद-78.98 प्रतिशत
खरगोन-74.82 प्रतिशत
भगवानपुरा-73.65 प्रतिशत

17 Nov 20236:26:50 PM
MP Election: राज्य में हो रहा अच्छा मतदानः भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा
blog images

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 71 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि राज्य में अच्छा मतदान हो रहा है। उन्होंने मतदाताओं से भारी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने मतदान को लोकतंत्र का त्योहार बताते हुए कहा कि हमें खुल कर आगे आना चाहिए और मतदान में भाग लेना चाहिए।

17 Nov 20236:10:59 PM
इंदौर की नौ विधानसभा में शाम पांच बजे तक 64.95 प्रतिशत हुई वोटिंग

देपालपुर- 75.30 प्रतिशत
महू- 70.54 प्रतिशत
इंदौर 1- 62.30 प्रतिशत
इंदौर 2- 60 प्रतिशत
इंदौर 3- 63.56 प्रतिशत
इंदौर 4- 61.30 प्रतिशत
इंदौर 5 - 60.45 प्रतिशत
राऊ- 64.39 प्रतिशत
सांवेर- 70.10 प्रतिशत  

17 Nov 20236:03:50 PM
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में शाम 5 बजे तक 71.11 प्रतिशत हुआ मतदान

मध्य प्रदेश में वोटिंग की रफ्तार तेज बनी हुई है। लोग अपने-अपने घरों से निकल कर बड़ी संख्या में मतदान देने पहुंच रहे हैं। राज्य में शाम पांच बजे तक 71.11 फीसद मतदान हुआ है। मालूम हो कि पिछली बार एमपी में कुल 75 फीसद वोटिंग हुई थी।

17 Nov 20235:37:06 PM
मंदसौर जिले की चारों विधानसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 77.69 प्रतिशत मतदान

मंदसौर- 75.20 प्रतिशत
मल्हारगढ़- 80.31 प्रतिशत
सुवासरा- 77.59 प्रतिशत
गरोठ- 77.84 प्रतिशत

17 Nov 20235:22:22 PM
बैतूल की पांचों विधानसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक हुआ 63.66 प्रतिशत मतदान

आमला- 63.41 प्रतिशत
बैतूल- 64.37 प्रतिशत
भैसदेही- 60 प्रतिशत
घोड़ाडोंगरी- 62.64 प्रतिशत
मुलताई- 68.45 प्रतिशत

17 Nov 20234:52:43 PM
MP Election 2023 Live: मुरैना हिंसा का चुनाव से लेना-देना नहींः मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मध्य प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम रंजन ने मुरैना हिंसा पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घटना कल देर रात हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पोस्टमार्टम के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि इसका चुनाव से कोई संबंध नहीं है और यह मतदान से पहले के दिन की घटना है।

#WATCH | Madhya Pradesh: Chief Electoral Officer Anupam Ranjan says, "The incident in Morena took place late at night yesterday in which one person died...After the post-mortem, an FIR will be registered. It is not related to elections. It is a pre-poll day incident...A small… pic.twitter.com/1cqBddMOj9

— ANI (@ANI) November 17, 2023

17 Nov 20234:47:41 PM
MP Election 2023 Live: एक्सीडेंट के बावजूद लोग वोट डालने आ रहेः शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेहटी में मतदान केंद्र का दौरा किया। सीएम ने कहा कि राज्य में मतदान के लिए सही व्यवस्था है और जनता उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैंने देखा कि एक्सीडेंट के बावजूद लोग वोट डालने आ रहे हैं। 

#WATCH सीहोर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेहटी में मतदान केंद्र का दौरा किया और कहा, "मतदान चल रहा है, जनता उत्साहित हैं... मैंने देखा कि अगर किसी का एक्सीडेंट हो जा रहा है या किसी प्रकार की दिक्कत है तब भी लोग वोट डालने आ रहे हैं। बुज़ुर्ग लोग, जिन्हें चलने… pic.twitter.com/qAzfkOFcIb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023

17 Nov 20234:30:16 PM
MP Election 2023 Live: इंदौर-4 से भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप

इंदौर-4 से भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ के बेटे द्वारा कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटने का मामला सामने आया है। इंदौर के एसपी देवेन्द्र सिंह धुर्वे ने बताया कि कुछ समय पहले सिंधी कॉलोनी में मारपीट की सूचना मिली थी। फरियादी (विलियम्स) को थाने लाया गया है, जिसकी ओर से FIR दर्ज की जा रही है। 

17 Nov 20234:08:33 PM
MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश के शाजापुर में 3 बजे तक 70.27 फीसद मतदान
शाजापुर जिले में दोपहर 3 बजे तक 70.27 फीसद मतदान हुआ है। शाजापुर जिले की तीनों विधानसभा में 70 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ। शाजापुर विधानसभा में 70.29 फीसद, कालापीपल विधानसभा में 70.38 फीसद, शुजालपुर विधानसभा में 70.12 फीसद वोटिंग हुई।
17 Nov 20233:51:38 PM
मध्य प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 60.52 फीसद हुई वोटिंग

मध्य प्रदेश में वोटिंग की रफ्तार तेज बनी हुई है। दोपहर 3 बजे तक 60.52 फीसद मतदान हो चुका है। बता दें कि पिछली बार एमपी में कुल 75 फीसद वोटिंग हुई थी।

17 Nov 20233:40:16 PM
MP Election 2023 Live: नरोत्तम मिश्रा बोले- भाजपा को वोट न देना मतलब पाक में जश्न

मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा को वोट न देने का मतलब पाकिस्तान में जश्न मनना है। उन्होंने कहा कि भारत में जश्न मनाना है तो भाजपा को वोट करें।

17 Nov 20233:22:27 PM
सिवनी में तीन बजे तक 57.92 फीसद मतदान
सिवनी जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 1406 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से 3 बजे तक 57.92 फीसद मतदान हो गया है। 
17 Nov 20232:55:01 PM
इंदौर में झड़प के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

 इंदौर में दो गुटों में झड़प की बात सामने आई है। घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाठियां भांजी।

17 Nov 20232:53:13 PM
MP Election 2023 Live: वोटिंग की लाइन में खड़ी महिला की मौत
बलौदाबाजार के कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 76 मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अटैक आने से मौत हो गई। रिटर्निंग अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतिका का नाम सहोदरा उम्र 58 वर्ष है।
17 Nov 20232:36:18 PM
MP Election 2023 Live: अज्ञात लोगों की गोलीबारी में भाजपा उम्मीदवार और आप समर्थक घायल

एमपी के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में अज्ञात लोगों की गोलीबारी में भाजपा उम्मीदवार और आप समर्थक घायल हो गए हैं।

17 Nov 20232:20:41 PM
MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 45.40 फीसद मतदान हुआ

मध्य प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 45.40 फीसद मतदान हुआ है। मतदान की रफ्तार में लगातार तेजी देखी जा रही है।

17 Nov 20232:00:00 PM
महू में मतदान के दौरान चली तलवारें, दो घायल

  मतदान के बीच मध्यप्रदेश के कई जगह हिंसा की खबरें आ रही हैं। अब महू में तलवारबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे। बडगोंदा टीआई कैलाश सोलंकी ने बताया दोनों पक्ष के लोग घायल है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

17 Nov 20231:36:18 PM
बालाघाट के सबसे कम मतदाता वाले केंद्र में शत-प्रतिशत मतदान

 जिले में विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान में लोग घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में लोग बिना किसी भय के मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, अति नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों कट्टीपार में 90 प्रतिशत, टाटीकला 94 प्रतिशत, कंदला में 88 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। राज्य का सबसे कम वोटर वाले बूथ सोनेवानी में सिर्फ 42 मतदाता हैं, जहां शत-प्रतिशत मतदान हो चुका है।

17 Nov 20231:33:46 PM
हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह: शिवराज सिंह चौहान

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है।

17 Nov 20231:19:22 PM
MP Election 2023 Live: मुरैना में दिमनी विधानसभा क्षेत्र में पथराव के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

मुरैना में मतदान के दौरान दिमनी विधानसभा क्षेत्र में पथराव और झड़प की सूचना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुरैना के एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी किसी चीज की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यहां कुछ घरों के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद है। 

#WATCH | Madhya Pradesh Elections | Heavy security deployed outside polling booths 147-148 of Dimani Assembly constituency, in Mirghan, Morena where one person was injured in an incident of stone pelting. The situation is now under control. https://t.co/2Fc0HRQwV3 pic.twitter.com/4BywZtlUrE

— ANI (@ANI) November 17, 2023

17 Nov 20231:09:27 PM
MP Election 2023: दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय ने किया मतदान, बोले- राज्य में बदलाव की लहर

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय ने भोपाल के मतदान केंद्र पर मतदान किया। दिग्विजय ने कहा कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है और कांग्रेस यहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

#WATCH | Madhya Pradesh Elections | Senior Congress leader Digvijaya Singh and his wife Amrita Rai cast their votes at a polling booth in Bhopal. pic.twitter.com/8WnIbVgMNN

— ANI (@ANI) November 17, 2023

17 Nov 202312:49:32 PM
MP Election 2023 Live: कटनी में मतदान केंद्रों पर मतदान की गोपनीयता भंग
blog images

कटनी में मतदान केंद्रों पर मतदान की गोपनीयता भंग होती दिख रही है। इंटरनेट मीडिया पर यहां के मतदान का वीडियो खूब प्रसारित हो रहा है। मुड़वारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश जैन को वोट डालने का वीडियो वायरल हुआ है।

17 Nov 202312:38:40 PM
MP Election 2023 Live: रतलाम में चार घंटे में 33.48 फीसद मतदान
रतलाम में लोग बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं। समय के साथ मतदान फीसद में भी इजाफा हो रहा है। सुबह पहले दो घंटे (7 से 9 बजे तक) जहां जिले की पांचो सीटों पर 14.27 फीसद मतदान हुआ तो वहीं बाद में दो घंटे यानी 11 बजे तक मतदान फीसद बढ़कर 33.28 प्रतिशत हो गया। इस प्रकार बाद के दो घंटे में 19.01 फीसद मतदान हुआ। 
17 Nov 202312:25:19 PM
Live MP Election 2023: नरेंद्र सिंह तोमर बोले- जनता को केंद्र और राज्य सरकार का काम भाया

ग्वालियर में मतदान करने के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता केंद्र और राज्य सरकार के काम से खुश हैं और उसी आधार पर वोट कर रहे हैं।

17 Nov 202312:19:15 PM
MP Election 2023: विकास और काम को देखकर ही वोट करें लोग, मतदान करने के बाद बोलीं सुमित्रा महाजन

इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता सुमित्रा महाजन ने मतदान किया। सुमित्रा महाजन ने वोटिंग के बाद कहा कि हमारे कार्यकर्ता मेहनत करते हैं तो मुझे लगता है कि मेहनत का फल मीठा ही होगा। लोगों को विकास और काम को देखकर वोट करना चाहिए।

#WATCH इंदौर (मध्य प्रदेश): पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने कहा, "हमारे कार्यकर्ता मेहनत करते हैं तो मुझे लगता है कि मेहनत का फल मीठा होता। लोगो को विकास और काम को देखकर वोट करना चाहिए।" https://t.co/OYnZJarThR pic.twitter.com/RrM40wfjQV

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023

17 Nov 202312:03:35 PM
MP Election 2023 Live: सिंधिया बोले- मैं कुर्सी की रेस में नहीं, विकास की रेस में हूं

मध्य प्रदेश में भाजपा के सीएम फेस को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। सिंधिया ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हूं और न कभी पहले था। उन्होंने कहा कि दौड़ विकास की है और कुर्सी की रेस कांग्रेस की है।

#WATCH | On CM's face, Union Minister and BJP leader Jypotiraditya Scindia says "I have always said that I am not in the race for the Chief Minister. I was never in the race, neither in 2013, 2018 or 2023. The race is for the development and growth of PM. 'Kursi ka race Congress… pic.twitter.com/yxFG5KWS4l

— ANI (@ANI) November 17, 2023

17 Nov 202311:59:24 AM
MP Election 2023 Live: मनहद गांव में मतदान केंद्र के बाहर पथराव, भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला घायल

भिंड के मेहगांव क्षेत्र के मनहद गांव में मतदान केंद्र के बाहर पथराव होने से भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला घायल हो गए हैं। राकेश को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

#WATCH | Bhind: Stones were pelted outside the polling station in Manhad village of Mehgaon assembly constituency of Bhind. BJP candidate Rakesh Shukla sustained minor injuries during the incident. Police reached the spot. Further details awaited.#MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/qV4hU6oMzN

— ANI (@ANI) November 17, 2023

17 Nov 202311:45:43 AM
MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में 11 बजे तक 27.62 फीसद मतदान हुआ

 MP Election 2023 Live मध्य प्रदेश में मतदान की रफ्तार में इजाफा हुआ है। सुबह 11 बजे तक 27.62 फीसद मतदान हो गया है।

17 Nov 202311:32:48 AM
MP Election 2023 Live: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में डाला वोट

मध्य प्रदेश चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे हैं। सिंधिया ने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

#WATCH | Madhya Pradesh elections | Union Minister and BJP leader Jyotiraditya Scindia casts his vote at a polling booth in Gwalior. pic.twitter.com/eoGUG14sIu

— ANI (@ANI) November 17, 2023

17 Nov 202311:24:43 AM
MP Election 2023 Live: कमलनाथ ने भाजपा पर वोट खरीदने का लगाया आरोप

भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा पुलिस, पैसे और प्रशासन के जरिए वोट खरीदने का प्रयास कर रही है। कमलनाथ ने दावा किया कि उनके पास भाजपा के शराब और पैसे बांटने का वीडियो है।

#WATCH | Bhopal: State Congress president and party's candidate from Chhindwara, Kamal Nath says, "BJP is making efforts through police, money and administration. All they are left with is this...Yesterday, they distributed liquor and money the entire day. People have sent me… pic.twitter.com/QSEa1vKDol

— ANI (@ANI) November 17, 2023

17 Nov 202311:04:15 AM
MP Election 2023 Live: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्नी और बच्चों के साथ किया मतदान
blog images

सीहोर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने गांव जैत में पत्नी साधना सिंह चौहान, दोनों बेटे कार्तिकेय और कुणाल चौहान के साथ मतदान किया।

17 Nov 202311:01:00 AM
MP Election 2023 Live: नकुलनाथ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ में जाने से रोका

कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ में जाने से रोक दिया है। इसके बाद से पोलिंग बूथ पर हंगामा मचा है।

17 Nov 202310:54:03 AM
MP Election 2023 Live: पंधाना के वार्ड क्रमांक 15 में मतदान का बहिष्कार
खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा के कुंडलेश्वरम वार्ड क्रमांक 15 के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से वोटर्स काफी नाराज हैं और उनका कहना है कि नेता चुनाव में वादे तो करते हैं लेकिन काम कोई नहीं करता।
17 Nov 202310:43:46 AM
MP Election Live: बूथ संख्या 146 पर दुपट्टे में उलझकर एक वोटिंग मशीन गिरी, हैंग होने से वोटिंग रुकी

मध्य प्रदेश विधानसभा के बूथ संख्या 146 पर दुपट्टे में उलझकर एक वोटिंग मशीन गिर गई। अब वो मशीन बार-बार हैंग हो रही है। इस कारण मतदान को रोक दिया गया है। 

17 Nov 202310:32:19 AM
MP Election 2023 Live: नरसिंहपुर जिले में 9 बजे तक 13 फीसद हुआ मतदान
नरसिंहपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। वोटिंग की शुरुआत से पहले ही मतदाता कतार में लग गए थे। सुबह 9 बजे तक नरसिंहपुर विधानसभा में 12 फीसद, गोटेगांव विधानसभा में 13 फीसद, तेंदूखेड़ा विधानसभा के 13 फीसद और गाडरवारा विधानसभा में 11 फीसद सहित जिले में कुल 13 फीसद मतदान हुआ है।
17 Nov 202310:23:36 AM
Live MP Election: बैतूल के 1581 मतदान केंद्रों पर उत्साह के साथ मतदान, नौ बजे तक 11.24 फीसद वोटिंग
बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और लोग वोटिंग के लिए काफी उत्साहित हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी थीं। नौ बजे तक बैतूल विधानसभा क्षेत्र में 11.40 प्रतिशत, आमला में 12.80 प्रतिशत, मुलताई में 14 प्रतिशत, घोड़ा डोंगरी में 5.58 प्रतिशत और भैंसदेही में 13 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। 
17 Nov 202310:10:42 AM
MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 11 फीसद हुई वोटिंग

 MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में वोटिंग के लिए लोग सुबह से ही लाइनों में लगे हैं। सुबह 9 बजे तक 11 फीसद मतदान हुआ है।

17 Nov 202310:00:41 AM
MP Election 2023 Live: छतरपुर की राजनगर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक की मौत
छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में एक कांग्रेस समर्थक की मौत होने का मामला सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा भी मामला दर्ज कराने थाने पहुंचे। विक्रम सिंह का आरोप है कि मौत के बाद भी थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है। 

17 Nov 20239:30:19 AM
MP Election 2023 Live: दिमनी में वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पर पथराव और गोलीबारी

दिमनी में वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पर पथराव और गोलीबारी हुई है। घटना के बाद सेंटर पर हंगामा मचा है।

#WATCH | Madhya Pradesh Elections | Violence reported at polling booths 147-148 of Dimani Assembly constituency, in Mirghan, Morena when stone pelting ensued between two sides. One person injured in stone pelting. The situation is now under control. pic.twitter.com/AeqFhuEUQp

— ANI (@ANI) November 17, 2023

17 Nov 20239:17:58 AM
MP Election 2023 Live: भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा बोले राम राज्य के लिए करें वोट

भोपाल में भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा ने लोगों से भारी संख्या में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को समाज और देश की सुरक्षा के लिए वोट करना चाहिए। शर्मा ने कहा कि लोग उसे वोट दें जो राम राज्य का विचार रखता हो।

17 Nov 20239:14:49 AM
MP Election 2023 Live: मतदान से पहले सीहोर के मंदिर पहुंचे सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बुधनी से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने मतदान करने से पहले सीहोर के एक मंदिर में पूजा अर्चना की।

#WATCH | Madhya Pradesh Elections | Chief Minister and BJP candidate from Budhni, Shivraj Singh Chouhan offers prayers at a temple in Sehore. pic.twitter.com/IRONcHH0GR

— ANI (@ANI) November 17, 2023

17 Nov 20239:13:38 AM
MP Election 2023 Live: सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

 सोनकच्छ से कांग्रेस उम्मीदवार सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

17 Nov 20239:10:56 AM
MP Election 2023: वोटिंग के लिए गजब का जज्बा, 75 साल की सुखमी बाई व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचीं

मध्य प्रदेश चुनाव में लोगों में वोटिंग के लिए गजब का जज्बा देखने को मिल रहा है। यहां एक 75 साल की सुखमी बाई व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचीं हैं।

17 Nov 20239:02:46 AM
MP Election 2023 Live: पहली बार वोटिंग करने वाले युवाओं में दिख रहा जोश
blog images

बालाघाट के परसवाड़ा विधानसभा के लिंगा में पहली बार मताधिकार का उपयोग करने से पहले युवाओं में दिख रहा जोश। लंबी कतारों में लगकर भी वोटिंग के लिए उत्साहित हैं युवा वोटर्स।

17 Nov 20238:58:38 AM
MP Election 2023 Live: अनूपपुर जिले में मतदान की लंबी कतारें

अनूपपुर जिले के ग्रामीण अंचल में सुबह से पुरुष और महिला मतदाताओं की लगी भीड़। मतदान करने के लिए लंबी कतारों में लगे लोग।

17 Nov 20238:55:59 AM
MP Election 2023 Live: इंदौर की जनता का लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी और पोहा प्रेम हुआ उजागर
blog images

इंदौर की जनता ने आज लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और इसी के साथ उनका पोहा प्रेम भी उजागर हुआ। यहां 9 बजे के पहले मतदान करने वालों को पोहा जलेबी मुफ्त दिया गया। 

17 Nov 20238:52:52 AM
MP Election: नरोत्तम मिश्रा ने किया मतदान

दतिया में चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपना वोट डाला। मिश्रा ने राज्य में भाजपा की जीत का दावा किया।

17 Nov 20238:48:47 AM
MP Election 2023 Live: वोटिंग से पहले नर्मदा नदी के तट पर पहुंचे प्रहलाद पटेल

केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल वोटिंग से पहले नर्मदा नदी के तट पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं यहां शक्ति मांगता हूं ताकि मैं अपने जीवन में बेहतर कर सकूं, अपने लिए नहीं बल्कि अपने लिए समाज और देश के लिए, क्योंकि मां नर्मदा मध्य प्रदेश की जीवन रेखा है।

17 Nov 20238:38:10 AM
MP Election 2023 Live: कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपना वोट डाला

इंदौर में भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपना वोट डाल दिया है। मतदान बूथ संख्या 88 पर उन्होंने वोटिंग की।

#WATCH इंदौर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान जारी है।भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने अपना वोट डाला।

वीडियो मतदान बूथ 88 से है। pic.twitter.com/GSmxpkNKex

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023

17 Nov 20238:32:43 AM
Live MP Election 2023: जीतू पटवारी ने मतदान किया, बोले- इस बार बहुमत से आ रही कांग्रेस सरकार

इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी ने मतदान किया। वोटिंग के बाद जीतू ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है, क्योंकि लोग भाजपा से परेशान हैं।

#WATCH इंदौर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र पटवारी ने मतदान बूथ नंबर 88 पर अपना वोट डाला।

#MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/l8tAQfBUE0

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023

17 Nov 20238:28:10 AM
MP Election 2023 Live: शिवराज सिंह बोले- मतदाताओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मतदान करने से पहले नर्मदा घाट पर पूजा अर्चना की। सीएम ने कहा कि हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है।

17 Nov 20238:21:42 AM
MP Election 2023 Live: सिवनी के मतदाताओं में वोटिंग का उत्साह
blog images

सिवनी में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही है। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। फर्स्ट टाइम वोटर भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों में पहुंच कर मतदान कर रहे हैं। पहली बार मतदान करने पहुंची आवली शर्मा ने बताया कि उन्हें मतदान करने में कोई समस्या नहीं आई।  

17 Nov 20238:17:32 AM
MP Election 2023 Live: कटनी में मतदान केंद्र क्रमांक 163 पर फिर वोटिंग शुरू
कटनी में मतदान केंद्र क्रमांक 163 गुलाब चंद स्कूल में 1 घण्टे बाद मतदान शुरू हो गया है। ईवीएम में खराबी के कारण मतदान रोका गया था।
17 Nov 20238:11:17 AM
MP Election 2023 Live: बदलाव के लिए वोट करे जनताः सतीश सिकरवार

ग्वालियर में कांग्रेस उम्मीदवार सतीश सिकरवार ने कहा कि एमपी में लोगों को दो वक्त की रोटी नहीं मिल पा रही है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि लोगों को अब बदलाव के लिए वोट करना चाहिए।

17 Nov 20238:02:03 AM
Live MP Election 2023: कमलनाथ ने डाला वोट, बोले- लोग केवल सच्चाई का साथ देंगे

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ ने मतदान केंद्र जाकर अपना वोट डाल दिया है। कमलनाथ ने कहा कि लोग केवल सच्चाई का साथ देंगे।

#WATCH | Madhya Pradesh Elections | State Congress president and party's candidate from Chhindwara, Kamal Nath casts his vote at a polling booth here. pic.twitter.com/L7nAyC2NCR

— ANI (@ANI) November 17, 2023

17 Nov 20237:58:55 AM
MP Election 2023 Live: पहली बार मतदान करने आए वोटरों में उत्साह

मध्य प्रदेश चुनाव में पहली बार मतदान करने आई चाहत सिंघल ने कहा कि यह मेरा पहला वोट है। उन्होंने बताया कि वो इतनी उत्साहित थीं कि मतदान का समय सुबह 7 बजे से शुरू था, लेकिन वो  सुबह 6 बजे ही वोट करने के लिए पहुंच गई थीं।

#WATCH | Madhya Pradesh Elections | First-time voter, Chahat Singhal says, "This is my first vote. The voting timings were 7am-6pm but I am here from 6am..." https://t.co/ohrpxHa80R pic.twitter.com/6ISG7vgB3R

— ANI (@ANI) November 17, 2023

17 Nov 20237:46:29 AM
पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ का बीजेपी पर निशाना

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मतदान से पहले कहा, सब सच्चाई का साथ देंगे। मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी।जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी। भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी।

#WATCH मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बताया, "...सब सच्चाई का साथ देंगे। मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी...जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी...भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी… pic.twitter.com/8kC67S8jTU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
17 Nov 20237:40:40 AM
बुजुर्गों के लिए पोलिंग बूथ पर व्यवस्था खुश बुजुर्ग वोटर

मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे 95 वर्षीय मतदाता राम मूर्ति गोयल ने कहा कि वह चाहता हैं कि हर भारतीय अपना कर्तव्य निभाए और वोट डाले। चुनाव आयोग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अच्छी व्यवस्था की है। 

#WATCH | Madhya Pradesh Elections | A 95-year-old voter, Ram Murthi Goel says, "...I want every Indian to do their duty and cast their vote...The Election Commission has made good arrangements for senior citizens as well...I came here to cast my vote because I feel good..." pic.twitter.com/K6TdilbgzZ

— ANI (@ANI) November 17, 2023
17 Nov 20237:36:14 AM
BJP ने प्रदेश की सेवा हम सरकार बनाएंगे- कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर-1 से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने मतदान से पहले इंदौर में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा, मतदाता मतदान आवश्य करें। भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की सेवा की है। हम सरकार बनाएंगे और हमने मध्य प्रदेश में जैसे पहले विकास किया वैसे हम विकास करेंगे। हम लगभग 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

#WATCH इंदौर: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "मतदाता मतदान आवश्य करें। भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की सेवा की है...हम सरकार बनाएंगे और हमने मध्य प्रदेश में जैसे पहले विकास किया वैसे हम विकास करेंगे। हम लगभग 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।" pic.twitter.com/iAW6wNSpxj

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
17 Nov 20237:33:06 AM
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का पांचवी बार सत्ता में आने का दावा

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल ने पांचवी बार बीजेपी के सत्ता में आने का दावा किया। उन्होंने कहा, मैं मध्य प्रदेश के सभी लोगों से 100% मतदान के लक्ष्य को छूने का आग्रह करता हूं। मेरा अनुरोध है कि वे विकास के लिए मिलकर वोट करें। हम आएंगे पूर्ण बहुमत के साथ पांचवीं बार सत्ता में आएंगे।

#WATCH | Madhya Pradesh Assembly elections | Union Minister and BJP candidate from Narshinghpur, Prahlad Patel says, "...I urge all the people of Madhya Pradesh to touch the goal of 100% voting...I request them to vote together for development...We will come to power for the… pic.twitter.com/yb18qehBZe

— ANI (@ANI) November 17, 2023
17 Nov 20237:29:14 AM
भोपाल में वोटिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता

 मध्य प्रदेश के भोपाल में मतदान शुरू होने के बाद वोट डालने के लिए लोग मतदान केंद्रों के बाहर लाइन में खड़े होकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

#WATCH | Madhya Pradesh Elections | People queue up outside polling stations as they await their turn to cast a vote.

Visuals from a polling station in Bhopal. pic.twitter.com/S2dOe5m390

— ANI (@ANI) November 17, 2023
17 Nov 20237:25:31 AM
ग्वालियर में मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची बुजुर्ग महिला

 ग्वालियर में मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची एक बुजुर्ग महिला ने मतदान के बाद अपनी स्याही लगी उंगली से मतदान का प्रतिचिन्ह दिखाया। 

#WATCH | Madhya Pradesh Elections | An elderly voter shows her inked finger after casting her vote at a polling booth in Gwalior. pic.twitter.com/ZnSA5RHDxp

— ANI (@ANI) November 17, 2023
17 Nov 20237:15:33 AM
मध्य प्रदेश की जनता से पीएम मोदी की अपील

आज मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुझे विश्वास है कि राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता पूरी गर्मजोशी से मतदान करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे। इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं: PM मोदी

आज मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुझे विश्वास है कि राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता पूरी गर्मजोशी से मतदान करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे। इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं: PM मोदी

(फाइल… pic.twitter.com/meDfkHG7Cp

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
17 Nov 20237:12:57 AM
CM शिवराज के भाई ने कहा, 'बीजेपी बहुमत के साथ बनाएगी सरकार"

सीएम शिवराज सिंह चौहान के छोटे भाई नरेंद्र चौहान ने कहा "सभी तैयारियां हो चुकी हैं। हम सभी वोट डालने के लिए तैयार हैं।  बीजेपी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।"

 

#WATCH | Madhya Pradesh Elections 2023 | CM Shivraj Singh Chouhans younger brother Narendra Chouhan says, "All preparations have been done. We all are ready to cast our votes...BJP will form the government with a big majority." pic.twitter.com/HnhTJqng4h

— ANI (@ANI) November 17, 2023
17 Nov 20237:09:37 AM
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा मतदताओं से की अपील

मध्य प्रदेश चुनाव 2023 के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, "मैं सभी मतदाताओं से राज्य के विकास के लिए भाजपा को वोट देने का अनुरोध करता हूं।"

#WATCH मध्य प्रदेश चुनाव 2023 | मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, "मैं सभी मतदाताओं से राज्य के विकास के लिए भाजपा को वोट देने का अनुरोध करता हूं।"#MadhyaPradeshElections2023 pic.twitter.com/8dlfMMD1HO

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
17 Nov 20237:06:30 AM
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हुए। 230 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हुए। 230 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।#MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/UC96VUIHpG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
17 Nov 20237:05:32 AM
मध्य प्रदेश के शहडोल में मतदान के लिए पहुंचने लगे मतदाता।

 मध्य प्रदेश के शहडोल में मतदान के लिए पहुंचने लगे मतदाता। 

/

17 Nov 20237:00:21 AM
मतदान से पहले पोलिंग बूथ में मॉक पोल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले भोपाल के एक पोलिंग बूथ में मॉक पोल की जा रही है।

#WATCH मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होंगे। मतदान से पहले भोपाल के एक पोलिंग बूथ में मॉक पोल की जा रही है।#Chattisgarhelection2023 pic.twitter.com/mpyQdTuQWG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
17 Nov 20236:42:12 AM
चुनाव ड्यूटी कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

मध्यप्रदेश के उमरिया में चुनाव ड्यूटी में लगे वरिष्ठ संयंत्र परिचारक रमेश सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि चुनाव ड्यूटी के लिए वह सुबह पॉलीटेकनिक कॉलेज गए थे। अचाननक तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार कर्मचारी चुनाव में ड्यूटी लगने की वजह 16 नवम्बर की सुबह ही पॉलीटेकनिक कालेज पहुंचे गए थे। इसी बीच उनकी तबियत बिगड़ गई। 

17 Nov 20235:47:41 AM
वोटिंग से पहले मतदान की तैयारी और मॉक पोल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग की जाएगी। वोटिंग से पहले मतदान की तैयारी और मॉक पोल शुरू की गई। विधानसभा क्षेत्र सौसर में शिकरपुर के मतदान केंद्र संख्या-17 से मॉक पोल का वीडियो भी सामने आया है।

#WATCH मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग की जाएगी। वोटिंग से पहले मतदान की तैयारी और मॉक पोल शुूरू की गई। वीडियो मध्य प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र सौसर के मतदान केंद्र संख्या-17, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन शिकरपुर से है।#MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/Y4NRDUhXVk

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
17 Nov 20235:26:17 AM
भाजपा- कांग्रेस की अग्निपरीक्षा आज
मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के गठन के लिए आज मतदान होगा। पांच वर्ष में दो सरकार देख चुके मप्र में नई सरकार चुनने के लिए मतदाताओं के सामने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के चेहरे सामने हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। मतदाताओं ने 15 महीने की कमल नाथ सरकार भी देखी और साढ़े तीन वर्ष की शिवराज सरकार भी देखी है। 
17 Nov 20234:46:26 AM
47 आदिवासी सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार 47 आदिवासी सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का भी लक्ष्य है। निर्वाचन आयोग के साथ ही भाजपा और कांग्रेस का भी आदिवासी सीटों पर फोकस अधिक है। आयोग ने अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित प्रत्येक विधानसभा सीट में कम मतदान वाले 50-50 मतदान केंद्र चिन्हित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने जागरुकता अभियान चलाया था।
17 Nov 20233:58:39 AM
ढाई लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

मध्य प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए ढाई लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। यहां शाम छह बजे तक मतदान होगा। बता दें कि पिछले चुनाव में यहां में 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। आयोग को उम्मीद है कि यहां 80 प्रतिशत से अधिक मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

17 Nov 20232:41:16 AM
इंदौर में स्मार्ट मतदान केंद्र, सेल्फी और टोकन के लिए लगे AI कैमरे
इंदौर के नंदानगर में मां कनकेश्वरी देवी राजकीय महाविद्यालय में एक स्मार्ट मतदान केंद्र स्थापित किया गया है, जहां लोग कतार में खड़े हुए बिना मतदान कर सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरे से वोट देने के बाद सेल्फी ले सकते हैं।

17 Nov 20231:51:34 AM
मतदान बढ़ाकर 85 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य
इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मतदान बढ़ाकर 85 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संयुक्त रूप से मतदान बढ़ाने को लेकर अभियान चलाया है। पार्टी ने पहले मतदान फिर जलपान का नारा दिया है। भाजपा अपने 41 लाख कार्यकर्ताओं के जरिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाना चाहती है। इसके साथ ही हर बूथ पर नजर रखने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय की है।
17 Nov 20231:07:19 AM
महिला मतदाताओं की सरकार बनाने में होगी बड़ी भूमिका

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में नई सरकार चुनने में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका होगी। राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या 2.71 करोड़ है, जिन पर भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों की निगाहें केंद्रित हैं।

17 Nov 202312:23:30 AM
सौ से अधिक दलों और निर्दलीय को लेकर आज निर्णय लेगी जनता

विधानसभा चुनाव में इस बार 106 राजनीतिक दल मैदान में हैं। इनके अलावा एक हजार 166 निर्दलीय भी डटे हैं। आज होने वाले मतदान में जनता इन पार्टियों को लेकर अपना निर्णय देगी। पिछले चुनाव में पांच राष्ट्रीय दल मिलाकर 119 पार्टियां चुनाव लड़ी थीं पर इस बार इनकी संख्या घटी है। 46 नए राजनीतिक दल भी मैदान में उतरे हैं।

16 Nov 202311:45:05 PM
MP Election 2023 Live: 2533 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

इस बार एमपी के चुनाव में 2,533 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसमें 2,280 पुरुष और 252 महिलाएं हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर का है। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि, बसपा ने 181, सपा ने 71 और आम आदमी पार्टी ने 66 उम्मीदवार उतारे हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us