Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election 2023: रूठों को मनाने में जुटी कांग्रेस, दिग्विजय सिंह ने संभाला मोर्चा; कुछ माने कुछ नहीं

    By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 04:28 AM (IST)

    MP Election 2023 नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कांग्रेस का पूरा ध्यान रूठों को मनाने पर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस काम के लिए मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ने कुछ नेताओं से बात की और वे मान गए तो कुछ अभी भी मैदान में डटे हैं।

    Hero Image
    रूठों को मनाने में जुटी कांग्रेस और दिग्विजय सिंह

    भोपाल, (राज्य ब्यूरो)। नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कांग्रेस का पूरा ध्यान रूठों को मनाने पर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस काम के लिए मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ने कुछ नेताओं से बात की और वे मान गए तो कुछ अभी भी मैदान में डटे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने अपना त्यागपत्र वापस ले लिया तो योगेंद्र सिंह बंटी बना ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। हालांकि, जावरा से डीपी धाकड़, भोपाल उत्तर से आमिर अकील, नासिर इस्लाम और जितेंद्र डागा ने नामांकन पत्र जमा कर दिया। टिकट न मिलने से नाराज होकर कई नेताओं निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए थे।

    कुछ ने नामांकन पत्र भी जमा कर दिए तो कुछ ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम करने से मना कर दिया है। इससे पार्टी का चुनावी समीकरण गड़बड़ाने की संभावना है, इसे देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता सक्रिय हो गए हैं। केदार कंसाना, सतपाल पलिया, रोशनी यादव सहित अन्य नेताओं से चर्चा की गई और सभी पार्टी हित में काम करने के लिए तैयार हो गए। हालांकि, अंतर सिंह दरबार, डीपी धाकड़ सहित अन्य नेता अभी भी डटे हुए हैं।

    कमल नाथ-दिग्विजय पहुंचे दिल्ली, आगामी कार्ययोजना पर होगी बात

    उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को दिल्ली पहुंच गए। दोनों की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी। इसमें चुनाव की आगामी कार्ययोजना के साथ प्रबंधन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।