MP Election 2018 : मनोज तिवारी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
MP Election 2018 : मनोज तिवारी को शाम 4 बजे तक सभा संबोधित करने और पांच बजे तक हेलिकॉप्टर से रवाना की अनुमति थी।
By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 10:16 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 10:16 PM (IST)
परासिया (छिंदवाड़ा)। निर्धारित समय के बाद सभा संबोधित करने पर शिवपुरी पुलिस ने भोजपुरी गायक, अभिनेता और दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
शिवपुरी थाना प्रभारी राजेंद्र मर्सकोले के अनुसार रविवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को शाम 4 बजे तक सभा संबोधित करने और पांच बजे तक हेलिकॉप्टर से रवाना की अनुमति थी। लेकिन तिवारी ने निर्धारित समय के बाद सभा ली। कांग्रेस नेता विवेक मिश्रा की शिकायत पर मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें