Move to Jagran APP

MP Chunav 2018: भिंड में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश, लहार में EVM में तोड़फोड़, देखिए VIDEO

MP Chunav 2018: भिंड, मुरैना क्षेत्र में ही सबसे ज्यादा घटनाएं सामने आईं हैं। वहीं अन्य स्थानों से भी छिटपुट विवाद की खबरें हैं।

By Rahul.vavikarEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 01:08 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 01:08 PM (IST)
MP Chunav 2018: भिंड में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश, लहार में EVM में तोड़फोड़, देखिए VIDEO
MP Chunav 2018: भिंड में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश, लहार में EVM में तोड़फोड़, देखिए VIDEO

भिंड/भोपाल। मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे मतदान आगे बढ़ रहा है, हिंसक गतिविधियां सामने आ रही है। भिंड के मेहगांव में जहां बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की गई, वहीं भिंड में फायरिंग और ईवीएम में तोड़फोड़ हुई वहीं टिमरनी में कांग्रेस प्रत्याशी पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक भिंड के मानहड़ में 5 बूथों को कैप्चर करने की कोशिश गई है। मानहड़ में पहले भी बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। यहां ग्रामीणों ने बूथ लूटने की कोशिश की। ग्रामीणों ने यहां पोलिंग बूथों के बाहर बैठे भाजपा और बसपा से जुड़े कार्यकर्ताओं को भगाया और फिर बूथ लूटने की कोशिश की। गड़बड़ी की सूचना मिलते ही तुरंत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखकर गड़बड़ी करने वाले तुरंत भाग खड़े हुए। पूरे घटनाक्रम के कारण यहां मतदान प्रभावित हुआ। भाजपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने पूरी घटना को लेकर कांग्रेस समर्थकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

EVM में तोड़फोड़, तहसीलदार की गाड़ी फोड़ी

इधर भिंड के लहार में रायपुरा स्थित एक मतदान केंद्र पर असामाजिक तत्वों ने ईवीएम में तोड़फोड़ कर दी। इसके अलावा इन लोगों ने यहां तहसीलदार की गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। 

फायरिंग में भाजपा नेता घायल

इधर भिंड के गोहद विधानसभा क्षेत्र के जेतपुरा गांव में गोली चलने की घटना सामने आई है। भाजपा नेता जवान सिंह गुर्जर को गोली लगी। घटना जटपुरा गांव में हुई। घायल नेताजी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग की घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

 अटेर में भी मारपीट

इधर अटेर विधान सभा क्षेत्र के पर्याय गांव में पोलिंग बूथ क्रमांक 109 पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हो गई। घटना में भाजपा एजेंट अभिषेक मिश्रा और उनके चाचा उमेश मिश्रा घायल हो गए। पूरा विवाद फर्जी मतदान को लेकर शुरू हुई बहस के बाद हुआ। अभिषेक का कांग्रेस कार्यकर्ता राजेंद्र यादव से विवाद हुआ और ये विवाद झगड़े में बदल गया। इसके बाद दोनों ही पार्टियों के कई कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। अभिषेक और अन्य कार्यकर्ताओं ने सुरपुरा थाने में मामला दर्ज कराया।

कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत शाह की गाड़ी पर पत्थरों से हमला

इधर सिराली में टिमरनी से कांग्रेस के उम्मीद अभिजीत शाह पर हमला की घटना हुई है। घटना बुधवार सुबह करीब 5 बजे हुई। बताया जा रहा है कि अभिजीत शाह की गाड़ी रोककर 4 अज्ञात लोगों ने ग्राम जामनया खुर्द और आर्या के बीच में पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में अभिजीत को दाएं हाथ में चोट लगी, जबकि उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हमले के दौरान अभिजीत शाह ने अपनी गाड़ी आर्या की तरफ आगे बढ़ा दी। वहीं दो मोटरसाइकिल पर सवार चारों हमलावर भी भाग निकले। हमले के समय शाह की गाड़ी में 3 कार्यकर्ता और सवार थे। घटना के बाद उन्होंने सिराली थाने पहुंचकर हमले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शाह का मेडिकल करवाकर 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

सेंधवा में भी विवाद

इधर सेंधवा में एक मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। यहांं मतदान केंद्र 6 में एजेंट बिठाने की बात को लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को अलग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.