Sushma Swaraj बोलीं- कांग्रेस नेतृत्व की कमी से दुविधा में
Madhya Pradesh Elections 2018: विदेश मंत्री Sushma Swaraj सोमवार को चुनावी कार्यक्रम में जबलपुर पहुंची।
By Prashant PandeyEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 02:42 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 02:42 PM (IST)
जबलपुर। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोमवार को चुनावी कार्यक्रम में जबलपुर पहुंची। एंटी इनकंबेंसी फैक्टर में वे बोली की कि मोह भंग होने का कारण होना चाहिए, बिना कारण मोह भंग नहीं होता। सारी कसौटियों पर हमारी सराकर खरी उतरी है। स्वराज बोलीं कि कांग्रेस आज पूरी तरह दुविधाग्रस्त है। उसकी एक नहीं अनेक दुविधाएं हैं। पहला गठबंधन, दूसरा अगर गठबंधन हुआ तो क्या राहुल को नेता चुन पाएंगे। नेतृत्व की छवि भी कांग्रेस के लिए दुविधा है।
पहले धर्म निरपेक्ष नेता के रूप में राहुल को रखा। फिर विचार मंथन कर उन्हें हिंदू नेता के रूप में प्रोजेक्ट किया। फिर एक आस्थावान हिंदू के रूप में उन्हें प्रोजेक्टर किया गया। सुषमा ने कहा कि राहुल मानसरोवर गए, शिवभक्त बने, फिर जनेऊ धारी ब्राह्मण बने, इतनी बड़ी दुविधा आज राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस में है। जबलपुर में विदेश मंत्री बोलीं- ये सर्वधर्म सद्भाव वाला देश है। आप जो हो बने रहो, दुविधा में क्यों हो।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें