MP Election 2018: पीएम मोदी का तंज, कहा- कांग्रेस एंडरसन, क्वात्रोची मामा को याद करे
MP Election 2018: मोदी ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी के अलावा मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी अपने भाषण में जमकर खरी-खोटी सुनाई।
छतरपुर/भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुई चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को जमकर कोसा। मोदी ने कहा, राजा-महाराजाओं की चार पीढ़ियों पर चाय वाले के चार साल भारी पड़ रहे हैं। वे लोग अपनी जमानत नहीं बचा पा रहे हैं, इसलिए डर कर उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं।
Aapki 4 peedhi, chaiwaale ke 4 saal. Hum desh ko kahan se kahan pahucha diye uski charcha karne ko tayyar nahi hain. Aapne dekha hoga mohalle mein jab ladai hoti hai aur satya uske paksh mein na ho to ladai ke andar wo mudde chhodkar ke seedha teri maa meri maa par aa jata hai:PM pic.twitter.com/9rbtmDrWcb
— ANI (@ANI) 24 November 2018
मोदी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, "कांग्रेस इसलिए परेशान है कि 'नामदार' शिवराज जी को लोग मामा कहते हैं। अच्छा होता अगर आप क्वात्रोची मामा को याद कर लेते, जिनको आपने हिंदुस्तान के धन को लुटाने का परमिट दे दिया था। भोपाल गैस कांड के उस गुनहगार एंडरसन को तो याद करो, जिसे स्पेशल हवाई जहाज से अमेरिका भेज दिया था।"
Shivraj ji ko gaali dene se pehle, zara aapke mama ko bhi yaad kar lo. Mama Quattrocchi aur doosre mama Anderson, special hawai jahaz mein unko America pahucha diya gaya tha. Bhopal mein hazaron gas peediton ki maut ka gunehgaar, usko chori chhupe pahcuha diya gaya tha: PM in MP pic.twitter.com/89rtCV5hrM— ANI (@ANI) 24 November 2018
मोदी ने कहा, जो लोग सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे लोग जनता को सरकार पर निर्भर रखना चाहते हैं। जबकि, शिवराज मामा ने लोगों को इस लायक बनाया है कि वे स्वरोजगार शुरू कर अन्य लोगों को भी काम दे सके।
Arey naamdaar, Shivraj ji ko log mama kehte hain aap usse pareshan hain, achha hota aap Quattrocchi mama ko zara yaad kar lete. Jinko aapne Hindustan ki suraksha ke dhan ko lutane ke permit de diye they,Bofors ka kaand kar diya tha, aapke mama Quattrocchi yaad kyun nahi aaye?: PM pic.twitter.com/7c0oEGqDhl— ANI (@ANI) 24 November 2018
पीएम ने कहा कि, महाराजा छत्रसाल का नाम लेकर गर्व महूसस होता है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, 15 सालों में पूरे बुंदेलखंड में जो बदलाव आया है, उसके आप साक्षी हैं। ये बदलाव न राजा लाए हैं, न महाराज लाए हैं, ये शिवराज लाए हैं।