MP Election 2018 : महिला मतदाताओं की संख्या में भारी इजाफा
MP Election 2018 : 2013 में मप्र में 70.11 फीसदी महिलाओं ने मतदान के अधिकार का उपयोग किया था।
By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 10:16 PM (IST)
भोपाल। इस विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। 116 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जिन पर महिला वोट चार फीसदी से ज्यादा बढ़ा है।
इससे 2013 के मुकाबले इस चुनाव में पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच का अंतर भी कम हो गया है। 2013 में मप्र में 70.11 फीसदी महिलाओं ने मतदान के अधिकार का उपयोग किया था। इस बार इसमें करीब-करीब चार फीसदी का इजाफा हुआ है। इस चुनाव में महिला वोट 73.86 फीसदी रहे हैं।
पुरुषों से तुलना करें तो 2013 में दोनों के बीच 3.84 फीसदी वोट का अंतर था, जबकि 2018 में 1.86 फीसदी का फर्क बचा है। कई विधानसभा सीट ऐसी हैं, जिन पर महिला मतदाताओं की संख्या में 10 से 12 प्रतिशत इजाफा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें