Move to Jagran APP

MP Election 2018 : जेटली और शिवराज जारी करेंगे समृद्ध मप्र के लिए भाजपा का घोषणा पत्र

MP Election 2018 महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र के अलावा भाजपा ने कांग्रेस के कर्ज माफी के वचन का तोड़ निकाला है।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:57 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 03:58 AM (IST)
MP Election 2018 : जेटली और शिवराज जारी करेंगे समृद्ध मप्र के लिए भाजपा का घोषणा पत्र
MP Election 2018 : जेटली और शिवराज जारी करेंगे समृद्ध मप्र के लिए भाजपा का घोषणा पत्र

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी समृद्ध मप्र के लिए शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इस बार भाजपा प्रदेश की महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र लेकर आ रही है। इसमें आधी आबादी के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।

loksabha election banner

महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र के अलावा भाजपा ने कांग्रेस के कर्ज माफी के वचन का तोड़ निकाला है। भाजपा किसानों के लिए फसल पर प्रति क्विंटल बोनस की जगह अब प्रति एकड़ के हिसाब से बोनस देने की घोषणा कर सकती है।

इसके साथ ही किसानों की उपज के निर्यात के लिए पोर्ट बनाने की घोषणा भी कर सकती है। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित वरिष्ठ भाजपा नेता घोषणा पत्र जारी करेंगे।

इसके अलावा घोषणा पत्र में भाजपा जीएसटी लागू होने के बाद मप्र को लॉजिस्टिक हब बनाने और शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी संस्थानों को ज्यादा मौके देने का वादा भी कर सकती है। भाजपा ने घोषणा पत्र को समृद्ध मप्र के लिए दृष्टि पत्र का नाम दिया है।

इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया से जुड़े कई नए आइडिया भी शामिल होंगे। इसके अलावा युवाओं के लिए बड़ी घोषणा होने की भी संभावना है। गौरतलब है कि मप्र में डेढ़ करोड़ से ज्यादा 18 से 29 साल के युवा वोटर हैं। उन्हें लुभाने के लिए भाजपा घोषणा करेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.