MP Election 2018 : सबसे बुजुर्ग मतदाता को सम्मान, तस्वीर केंद्र की दीवार पर
MP Election 2018 : मतदान करने के लिए प्रेरित करने वाले स्लोगन भी दीवार पर लिखे गए हैं। किसी भी मतदाता के सम्मान में यह अनूठा प्रयास है।
By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Tue, 27 Nov 2018 11:35 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 01:35 AM (IST)
बुरहानपुर। मप्र की सबसे बुजुर्ग मतदाता 104 साल की माहोबाई की तस्वीर बुरहानपुर जिले के बदनापुर के उस मतदान केंद्र की दीवार पर बनाई गई है, जिसमें वे अपना वोट डालने जाएंगी।
तस्वीर के नीचे उनका नाम माहोबाई पति मलथु उईके लिखा है। साथ ही जन्मतारीख 1 जनवरी 1914 भी अंकित की गई है। मतदान करने के लिए प्रेरित करने वाले स्लोगन भी दीवार पर लिखे गए हैं।
किसी भी मतदाता के सम्मान में यह अनूठा प्रयास है। उल्लेखनीय है कि माहोबाई ने सभी चुनावों में मतदान किया है और अपने परिवार के सभी सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित करती रहती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें