Move to Jagran APP

MP Chunav 2018: सीएम शिवराज का राजधानी में तूफानी प्रचार, कांग्रेस व दिग्विजय सरकार को फुकलेट बताया

Madhya Pradesh Chunav 2018 शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में 15 सालों से भाजपा और 13 सालों से मैं मुख्यमंत्री हूं और इस दौरान हिन्दू-मुस्लिम के बीच प्यार ही बंटा है।

By Rahul.vavikarEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 11:11 AM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 11:11 AM (IST)
MP Chunav 2018: सीएम शिवराज का राजधानी में तूफानी प्रचार, कांग्रेस व दिग्विजय सरकार को फुकलेट बताया
MP Chunav 2018: सीएम शिवराज का राजधानी में तूफानी प्रचार, कांग्रेस व दिग्विजय सरकार को फुकलेट बताया

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। भाजपा से प्रदेश की एक मात्र मुस्लिम महिला प्रत्याशी फातिमा रसूल सिद्दिकी के पक्ष में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर विधानसभा में रोड शो किया। डीआईजी बंगला चौराहे से पुतली घर होते हुए काजी कैंप तक के रोड शो में उन्होंने दो अलग-अलग सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

loksabha election banner

मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र में हुए रोड शो में सभा को संबोधित करते हुए कहा मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई हैं। किसी भी स्थिति में मैंने कभी भेदभाव नहीं किया। विकास के लिए पार्टी हमेशा आपकी खिदमत में खड़ी रही है। 1 रूपए किलो गेहूं-चावल हर धर्म के गरीब लोगों को दिया। हिन्दू की शादी के लिए योजना बनाई तो निकाह योजना भी तैयार की गई। सिंहस्थ का आयोजन कर मंदिरों को सवारने का काम किया है। लेकिन मुस्लिम भाइयों को नहीं भूला और हज हाउस भी बनवाया। तीर्थ दर्शन योजना में अजमेर शरीफ पर चादार भी हमने भी चढ़ाई है। प्रदेश में 15 सालों से भाजपा और 13 सालों से मैं मुख्यमंत्री रहा। इस बीच हिन्दू-मुस्लिम भाइयों के बीच प्यार ही बंटा है।

कांग्रेस ने गरीबी नहीं गरीबों को हटाया

चांदबड़ में मुख्यमंत्री ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के समय से ही कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा देती आई है। लेकिन गरीबी तो छोड़ो गरीबों को हटाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। हमने 77 लाख गरीब परिवारों का 6 हजार करोड़ रुपए का बिल भरा है। 2022 तक प्रदेश का कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा। मुस्लिम हो या हिन्दू किसी भी वर्ग के गरीब बच्चों की शिक्षा का जिम्मा भाजपा सरकार ने ही उठाया है।

दिग्विजय जैसी फुकलेट सरकार नहीं हमारी

शाहपुरा में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र नाथ सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को हम कोई भी काम करें तो गुस्सा आता है। गरीबों को पढ़ाएं तो गुस्सा आता है। बिटियों के लिए खजाना खोल दें तो इन्हें गुस्सा आता है। लेपटॉप बांटे तो गुस्सा आता है। लेकिन इस गुस्से से लोगों के लिए जन कल्याणकारी कामों पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की छात्राएं 75 प्रतिशत से ज्यादा नंबर से पास होंगी और उनका मामा उन्हें स्कूटी देगा तब कांग्रेसियों को और गुस्सा आएगा। दिग्विजय सिंह जैसी फुकलेट सरकार भाजपा की कभी नहीं रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.