Move to Jagran APP

MP Chunav 2018: भाजपा और कांग्रेस के अपने-अपने दावे, दोनों को सरकार बनाने की उम्मीद

Madhya Pradesh Elections 2018: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ दोनों ने प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है।

By Rahul.vavikarEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 12:18 AM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 12:18 AM (IST)
MP Chunav 2018: भाजपा और कांग्रेस के अपने-अपने दावे, दोनों को सरकार बनाने की उम्मीद
MP Chunav 2018: भाजपा और कांग्रेस के अपने-अपने दावे, दोनों को सरकार बनाने की उम्मीद

भोपाल। एक्जिट पोल के रिजल्ट क्या कह रहे हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। पर जमीनी हकीकत ये है कि मध्यप्रदेश में चौथी बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। हमारे द्वारा भी मतदान के बाद से समूचे प्रदेश से जानकारी बुलाकर डाटा एनालिसिस किया है उसके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 130 से ज्यादा सीटें निर्विवाद रूप से जीत रही है। ये आंकलन निचले स्तर से आए सेम्पल के आधार पर आया है।

prime article banner

राकेश सिंह ने कहा कि फीडबैक देने वालों में एक-दो नहीं दो लाख से ज्यादा कार्यकर्ता (जिला-मंडल, ग्राम-नगर संयोजक से लेकर बूथ तक) शामिल हैं। इसका मतलब है कि हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक हजार से ज्यादा लोगों ने कई लोगों से बातचीत करके ये रूझान दिया है। सिंह दावा करते हैं कि जो ढाई फीसदी मतदान बढ़ा है वो हमारे अनुकूल रहा तो सीटें और भी आगे निकल नहीं जाएंगी।

कांग्रेस को बहुमत मिलना तय

इधर कांग्रेस प्रदेश कमलनाथ ने भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की दावा किया है। कमलनाथ ने कहा- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर ज्यादातर एक्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलना बताया जा रहा है, भाजपा की प्रदेश से विदाई बता रहे हैं लेकिन इन आंकड़ों से हम संतुष्ट नहीं हैं। हमारा मानना है कि 11 दिसंबर तक का इंतजार कीजिए, हमें कम से कम 140 सीट मिल रही है। जनता का सर्वे हमारे साथ है। जनता ने अपना निर्णय दे दिया जिसमें वह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना चाह रही है। भाजपा ने इस प्रदेश का नुकसान किया है जनता की समझ में यह बात आ गई है। हर हाल में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनना तय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.