Move to Jagran APP

MP Chunav 2018 : भाजपा में जातिवाद की राजनीति नहीं चलती यह तो कांग्रेस की परंपरा : उमा भारती

MP Chunav 2018 : केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए वर्तमान सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 06:52 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 06:52 PM (IST)
MP Chunav 2018 : भाजपा में जातिवाद की राजनीति नहीं चलती यह तो कांग्रेस की परंपरा : उमा भारती
MP Chunav 2018 : भाजपा में जातिवाद की राजनीति नहीं चलती यह तो कांग्रेस की परंपरा : उमा भारती
दमोह/ कुम्हारी। कांग्रेस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं, लेकिन शिवराज सरकार ने दुष्कर्मियों को फांसी की सजा देने का प्रावधान किया है।भाजपा में जातिवाद की राजनीति नहीं चलती यह तो कांग्रेस की परंपरा है।

यह बात सोमवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने हटा विधानसभा क्षेत्र के कुम्हारी गांव में सभा में कही। उन्होंने यहां दोपहर साढ़े बारह बजे बस स्टैंड पर सभा को संबोधित किया।  

loksabha election banner

उन्‍होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने जो काम किया है उसका स्पष्ट उदाहरण है प्रदेश को मिलने वाले कृषि कर्मण अवार्ड। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए वर्तमान सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पिछली सरकारों में खेती का रकबा कितना था यह तो किसानों को भी पता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.