Move to Jagran APP

MP Chunav Result 2018 : प्रदेश में किन्नर प्रत्याशियों का नहीं दिखा दम,अंबाह सीट पर भी पिछड़ी नेहा किन्नर

MP Chunav 2018- इस बार चुनावी मैदान में 6 किन्नरों ने भी अपनी किस्मत आजमाई है। रूझानों के अनुसार मुरैना की अंबाह सीट पर ही निर्दलीय प्रत्याशी नेहा किन्नर अपना दम दिखा सकी हैं। बाकी अन्य पांच सीटों पर किन्नर प्रत्याशी मुकाबले में कहीं नजर नहीं आई।

By Saurabh MishraEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 06:33 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 05:05 PM (IST)
MP Chunav Result 2018 : प्रदेश में किन्नर प्रत्याशियों का नहीं दिखा दम,अंबाह सीट पर भी पिछड़ी नेहा किन्नर
MP Chunav Result 2018 : प्रदेश में किन्नर प्रत्याशियों का नहीं दिखा दम,अंबाह सीट पर भी पिछड़ी नेहा किन्नर

भोपाल। मध्यप्रदेश के रूझानों में मुरैना की अंबाह सीट पर दिलचस्प लड़ाई दिखाई दी। पुरूष और महिलाओं पर निर्दलीय प्रत्याशी नेहा किन्नर कई राउंड्स तक भारी पड़ती नज़र आईं। हालांकि शुरुआत में काफी वक्त तक बढत बनाने के बाद नेहा किन्नर वोटों के मामले में अब पिछड़ गई हैं। अब तक सामने आए रूझानों में नेहा किन्नर  कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश जाटव से पिछड़ गई हैं।

loksabha election banner

इस बार प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर छह किन्‍नर प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। इसमें सबसे पहली किन्‍नर विधायक रह चुकी शबनम मौसी समेत अन्य किन्नर शामिल रहीं। किन्नर प्रत्याशियों में से सिर्फ अंबाह सीट पर ही नेहा किन्नर अपना दम दिखा सकीं, वहीं दूसरी ओर अन्य पांच सीटों पर मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके हैं। 

मुरैना की अंबाह अंबाह सीट से नेहा किन्नर, अनूपपुर की कोतमा सीट से शबनम मौसी, शहडोल की जयसिंह नगर विधानसभा से सुंदर सिंह (शैलू मौसी) दमोह से रेहाना शब्बो बुआ, होशंगाबाद से किन्नर पंक्षी देशमुख और इंदौर की विधानसभा दो सीट से बाला किन्नर मैदान में हैं।

शहडोल जिले की सोहागपुर विधानसभा अब (जैतपुर) से विधायक रह चुकीं शबनम मौसी ने भी चुनावी मैदान में ताल ठोंकी, लेकिन इस बार अनूपपुर जिले की कोतमा विधानसभा से वो चुनावी मैदान में तो कूदीं लेकिन खास असर नहीं दिखा सकीं। वो साल 2002 में उपचुनाव लड़कर विधानसभा तक पहुंचीं थी। 

बता दें कि शबनम मौसी के बाद सागर और कटनी में कमला जान सहित अन्य किन्नर महापौर जैसे पद तक पहुंच चुकी हैं।

19 विधानसभा क्षेत्रों में नहीं है किन्नरों की मौजूदगी

जबेरा, चित्रकूट, सिरमौर, त्योंथर, देवतालाब, मनगवां, गुढ़, चितरंगी, मानपुर, बिछिया, मंडला, कटंगी, गाडरवारा, हरदा, भगवानपुरा, जोबट, बदनवार, गरोठ, मनसा।

भोपाल मध्य विधानसभा में सबसे ज्यादा किन्नर मतदाता

मप्र चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 94 किन्‍नर मतदाता निवास करते हैं। इसके अलावा इंदौर की विधानसभा क्रमांक 3 में 32, राऊ में 30, इंदौर 5 में 28 और 2 में 26 किन्नरों की मौजूदगी है।

विधानसभा   प्रत्याशी           दल         उम्र

अंबाह      नेहा  किन्नर                निर्दलीय        28

दमोह     रेहाना शब्बो बुआ           निर्दलीय       56

कोतमा      शबनम कोल              निर्दलीय      61

जयसिंहनगर सुंदर सिंह शालू मौसी    निर्दलीय   30

होशंगाबाद   किन्नर पांछी देशमुख   अभाहिमस     44

इंदौर(2)बाला बैसवारा किन्नर          निर्दलीय      28

फैक्ट फाइल-प्रदेश भर में मतदाता

पुरुष -26256157

महिला-24076693

थर्ड जेंडर-1410

डाक मत पत्र-59826

कुल मतदाता-50394086

(आकड़े: स्रोत चुनाव आयोग)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.