Move to Jagran APP

MP Chunav 2018 : राफेल पर जनता को गुमराह कर रहे राहुल: निर्मला सीतारमण

MP Chunav 2018 : निर्मला सीतारमण ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास का कीर्तिमान स्थापित रच रहे हैं।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 10:43 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 10:43 PM (IST)
MP Chunav 2018 : राफेल पर जनता को गुमराह कर रहे राहुल: निर्मला सीतारमण
MP Chunav 2018 : राफेल पर जनता को गुमराह कर रहे राहुल: निर्मला सीतारमण

भोपाल। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल मामले में स्वयं कन्फ्यूज हैं और वह जनता को भी गुमराह भी कर रहे हैं। गांधी को रक्षा मंत्री रहे कांग्रेस नेता एके अन्टोनी से खरीद प्रक्रिया को समझ लेना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि सर्जिकल स्ट्राइक हर भारतवासी की तरह क्या कांग्रेस के लिए गौरव का विषय नहीं?

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस लगातार हमारी सेना के पुरुषार्थ पर प्रश्न खड़े करती रही है, एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के लिए यह बहुत शर्म की बात है। कांग्रेस इस पर ओछी राजनीति कर रही है। रक्षा मंत्री भोपाल के भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास का कीर्तिमान स्थापित रच रहे हैं। बीमारू कहे जाने वाले मध्यप्रदेश को बीमारू श्रेणी से बाहर निकाला, 2003 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनीं तब से लेकर आज तक की अर्थव्यवस्था देखें तो कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। किसानों की दशा सुधरी है, औद्योगिक उत्पादन भी कई गुना बढ़ा है। कृषि विकास दर का डबल डिजिट होना गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में शहरों के विस्तारीकरण से रोजगार सृजित हुए। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। रक्षा मंत्री ने राफेल को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि राफेल की बेसिक प्राइस कांग्रेस के समय और हमारी सरकार के समय क्या रही है, यह तो गांधी को पता होना चाहिए। वास्तव में राहुल को कुछ भी नहीं पता, वे गलत जानकारी देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस के पास केंद्र और मध्यप्रदेश में कोई मुद्दा नहीं है जिसके आधार पर वह भाजपा का विरोध कर सके। मुद्दाविहीन कांग्रेस विधानसभा चुनाव में उन्ही झूठे मुद्दों को दोहरा रही है जो वह हमेशा उठाती आई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.