Move to Jagran APP

MP Chunav 2018: दिग्विजय ने दी खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती

MP Chunav 2018 दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस मोबाइल नंबर का जिक्र किया जा रहा है, उसका चार साल से उन्होंने उपयोग ही नहीं किया।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 10:46 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 10:46 PM (IST)
MP Chunav 2018: दिग्विजय ने दी खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती
MP Chunav 2018: दिग्विजय ने दी खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव हिंसा में अपने नाम लिए जाने पर केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी है।

सिंह ने कहा कि जिस मोबाइल नंबर का जिक्र किया जा रहा है, उसका चार साल से उन्होंने उपयोग ही नहीं किया। साथ ही वह मोबाइल नंबर राज्यसभा के वेबपोर्टल पर सार्वजनिक है और हजारों लोगों तक वह मोबाइल नंबर है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि अगर मैं राष्ट्रविरोधी गतिविधि में लिप्त हूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कार्रवाई कर सकते हैं। सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह से आरएसएस और भाजपा घबराती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक पूर्व मुख्यमंत्री पर देशद्रोही होने का आरोप लगाया था। इस आरोप पर मध्यप्रदेश पुलिस के सामने समर्पण किया, लेकिन पुलिस ने लिखकर दिया कि आप पर कोई आरोप नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.