Madhya Pradesh Elections 2018 : प्रदेश सरकार ने विकास के नाम पर कोई काम नहीं किया: सिंधिया
Madhya Pradesh Elections 2018 : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मप्र में आम आदमी को अपना हर काम कराने के लिए रिश्वत देनी पड़ती है।
सतना/दमोह/उमरिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मप्र कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम बुलेट ट्रेन की स्पीड से बढ़े हैं। ट्रेन तो देश में चली नहीं, महंगाई अवश्य उसी गति से बढ़ गई है।
सतना के मैहर स्थित दशहरा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। मप्र में आम आदमी को अपना हर काम कराने के लिए रिश्वत देनी पड़ती है। शिवराज झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने उपचुनाव में घोषणा की थी कि मैहर को जिला बनाएंगे। यह घोषणा उनकी राम मंदिर बनाने की घोषणा जैसे ही है।
उन्होंने कहा कि शिवराज प्रदेश की जिन सड़कों की प्रशंसा करते हैं, उन सड़कों में गड्ढों के अलावा कुछ नहीं है। सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में अस्पताल तो हैं लेकिन डॉक्टर नहीं है। विद्यालय हैं तो शिक्षक नहीं है। प्रदेश सरकार लगातार झूठ पर झूठ बोल रही है। वास्तव में उसने विकास के नाम पर कोई काम नहीं किया है। मैहर की जनता पानी के लिए तरस रही है। मुख्यमंत्री घोषणा कर जाते हैं कि लिफ्ट के माध्यम से पानी मैहर तक पहुंचाया जाएगा जबकि वास्तविक रूप में एक बूंद पानी भी लिफ्ट से नहीं आया। आपका हाथ कांग्रेस के साथ तो मानो भाजपा का सूपड़ा साफ। महज 10 मिनट के भाषण में वे भाजपा सरकार की कई नाकामियां गिना गए।
घोषणाएं करते हुए 15 साल, भाजपा सरकार किसान विरोधी
दमोह। सिंधिया ने दमोह जिले के हटा विधानसभा के पटेरा में आयोजित सभा में कहा कि भाजपा सरकार को घोषणाएं करते-करते 15 साल हो गए, अब हमें घोषणाएं नहीं काम करने वाली सरकार चाहिए। यह सरकार कि सान विरोधी है। मंदसौर में कि सानों के साथ क्या हुआ, यह सभी को पता है। आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन कें द्र सरकार को इससे कोई मतलब नहीं।
सरकार बनी तो 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ
उमरिया : उमरिया के भरेवा की सभा में सिंधिया ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है।