Move to Jagran APP

MP Election 2018: अब नितिन गडकरी भी बोले- MP की सड़कें अमेरिका से बेहतर

Madhya Pradesh Elections 2018: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए नितिन गडकरी जबलपुर पहुंचे।

By Prashant PandeyEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 03:18 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 03:18 PM (IST)
MP Election 2018: अब नितिन गडकरी भी बोले- MP की सड़कें अमेरिका से बेहतर
MP Election 2018: अब नितिन गडकरी भी बोले- MP की सड़कें अमेरिका से बेहतर

जबलपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए नितिन गडकरी जबलपुर पहुंचे। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि मप्र की सड़के अमेरिका से बेहतर हैं। गड़करी ने यह भी कहा कि मैं जहां हूं खुश हूं, प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं है।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री गड़कर ने कहा कि 4845 किमी लंबी सड़क भारत अभियान के तहत बनाएंगे। योजना के लिए 75 हजार करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। 6 हजार करोड़ खर्च करके चंबल एक्सप्रेस हाईवे मंजूर किया गया है। इस योजना से चंबल का विकास होगा। दिल्ली से मुंबई नया एक्सप्रेस हाईवे बना रहे हैं। इसमें 250 किमी मध्य प्रदेश का हिस्सा रहेगा। झाबुआ, रतलाम होते हुए वडोदरा जाएगा।

मंत्री गडकरी ने कहहा कि 18 प्रतिशत एवरेज ग्रोथ रेट एग्रीकल्चर में प्रदेश के लिए उपलब्धि है। सिंचाई को लेकर 20 हजार करोड़ की परियोजना स्वीकृत की है। मप्र फास्टेट्स ग्रोइंग इरीगेशन स्टेश है। इंदौर में आईटी पार्क का डेवलपमेंट, इंडस्ट्री और आईटी सेक्टर के इन्वेस्टमेंट आया है। उन्होंने कहहा कि 2 लाख करोड़ के काम मध्य प्रदेश के लिए स्वीकृत हो गए हैं। 1445 किमी सड़क निर्माण का काम हमने पूरा किया है। नेशनल हाईवे 13,248 किमी हो गया है।  

सिवनी के बरघाट में गडकरी की सभा
सिवनी के बरघाट की सभा में नितिन गडकरी ने कहा कि मैं जानता हूं आपका यह बरघाट क्षेत्र धान का कटोरा है। सबसे अच्छा चांवल पैदा करने वाला कोई क्षेत्र है तो यह क्षेत्र है। 1947 के बाद इस देश में जिस तरह की नीति कांग्रेस शासन के दरमियान चली है, उसके कारण किसानों की हालत बिगड़ी हुई है। कपास सस्ता है कपड़ा महंगा है। सोयाबीन सस्ता है तेल महंगा है। संतरा, टमाटर सस्ता है जूस मंहगा है और धान सस्ता है, चांवल भी सस्ता हो रहा है, चांवल का भाव मंहगा है। इसलिए हमें अपनी नीति में परिवर्तन करने की आवश्यकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.