विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Election Results 2023: मध्य प्रदेश में BJP की जीत में नोएडा विधायक ने निभाई अहम भूमिका, विदिशा से भाजपा को दिलाए पांच विधायक

By Lokesh ChauhanEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Mon, 04 Dec 2023 08:27 AM (GMT+05:30)

विदिशा लोकसभा सीट ने 1989 के बाद से अब तक भाजपा को सांसद दिए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी और सुषमा ...और पढ़ें

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मध्य प्रदेश में विदिशा से भाजपा को दिलाए पांच विधायक
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मध्य प्रदेश में विदिशा से भाजपा को दिलाए पांच विधायक

लोकेश चौहान, नोएडा। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के शानदार प्रदर्शन को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता खुश हैं। उत्तर प्रदेश के 50 नेताओं की टीम ने अलग-अलग जिलों का जिम्मा संभाल कर पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

नोएडा विधायक और उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पंकज सिंह भी अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देकर भेजा गया। पार्टी की तरफ से उन्हें विदिशा लोकसभा क्षेत्र का प्रभार दिया गया था।

इस जिम्मेदारी को अपने कंधे पर लेकर पार्टी को जीत दिलाने में जुट गए। पंकज सिंह विदिशा लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीट पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर, घर-घर जाकर और छोटी-बड़ी सभाएं कर विधायकों को जीत दिलाने में सफल हुए।

अटल बिहारी, सुषमा स्वराज रहीं इस सीट से सांसद

विदिशा लोकसभा सीट ने 1989 के बाद से अब तक भाजपा को सांसद दिए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी और सुषमा स्वराज के साथ शिवराज सिंह चौहान इस सीट से सांसद रहे हैं। भाजपा की जीत के बाद पंकज सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव से इस बार अधिक सीटें भाजपा को मिली हैं।

Also Read-

मास्टर स्ट्रोक साबित हुई लाडली बहना योजना 

केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ने जनहित में खूब कार्य किए हैं। लाडली बहना योजना से 1.31 करोड़ महिलाओं को आर्थिक मदद दी गई। यह योजना भाजपा के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुई। भाजपा ने संकल्प पत्र में किसानों के लिए गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने का वादा किया।

केंद्र सरकार की इन योजनाओं से लोगों को जोड़ा

केंद्र सरकार के निश्शुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास से लेकर पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज कराने की योजनाओं के लाभार्थियों को भी भाजपा ने अपने साथ जोड़ा। इन सभी योजनाओं के बल पर पार्टी को जीत मिली है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस को सबक सिखाया है। हार के बाद गलतियों को सुधारने के बजाय विपक्ष ईवीएम पर ही ठीकरा फोड़ता है।

विदिशा की इन पांच विधानसभा सीटों पर मिली भाजपा को जीत

विधानसभा प्रत्याशी
विदिशा मुकेश टंडन
बासौदा हरिसिंह रघुवंशी
कुरवाई हरिसिंह सप्रे
सिरोंज उमाकांत शर्मा
शमसाबाद सूर्य प्रकाश मीणा