Move to Jagran APP

MP Election 2018: चुनावी रण में इस बार कई किन्नर प्रत्याशी

MP Chunav 2018 किन्नर प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपने तरीके से प्रचार कर चुके हैं और कई वादे भी कर चुके हैं।

By Rahul.vavikarEdited By: Published: Tue, 27 Nov 2018 10:01 AM (IST)Updated: Tue, 27 Nov 2018 10:01 AM (IST)
MP Election 2018: चुनावी रण में इस बार कई किन्नर प्रत्याशी
MP Election 2018: चुनावी रण में इस बार कई किन्नर प्रत्याशी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश की 230 विधान सभा सीटों पर बुधवार को मतदान है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी तो मैदान में हैं ही लेकिन इस बार कई किन्नर प्रत्याशी भी ताल ठोंक रहे हैं। ये किन्नर प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपने तरीके से प्रचार कर चुके हैं और कई वादे भी कर चुके हैं। इनमें पूर्व किन्‍नर विधायक शबनम मौसी भी शामिल हैं। मुरैना की अंबाह, अनूपपुर की कोतमा, शहडोल की जयसिंहनगर, दमोह, होशंगाबाद, इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 और अन्य कुछ विधानसभाओं में किन्नर प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

loksabha election banner

मुरैना जिले की अंबाह विधानसभा सीट से किन्नर नेहा चुनाव लड़ रही है। वे निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में है। नेहा ने मतदाताओं के बीच जाकर अनूठे तरीके से प्रचार भी किया। उन्होंने कहा कि वे इस जन्म में थर्ड जेंडर में जरूर हैं, लेकिन अगला जीवन सुधरे इसलिए लोगों की सेवा करने का मन बनाया है। लिहाजा लोग उन्हें वोट दें।

इसी तरह पूर्व विधायक शबनम मौसी अनूपपुर जिले की कोतमा विधानसभा से चुनाव लड़ रही हैं। शबनम मौसी ने शहडोल जिले की सोहागपुर विधानसभा अब (जैतपुर) से चुनाव जीतकर विधायक रह चुकी हैं। बता दें कि शबनम मौसी के बाद सागर और कटनी में कमला जान सहित अन्य किन्नर महापौर जैसे पद तक पहुंच चुकी हैं।  

चुनावी मैदान में 6 किन्नर प्रत्याशी जो चर्चाओं में हैं

विधानसभा                            प्रत्याशी            दल              उम्र

अंबाह                                 नेहा किन्नर         निर्दलीय            28

दमोह                             रेहाना शब्बो बुआ     निर्दलीय           56

कोतमा                               शबनम कोल        निर्दलीय          61

जयसिंहनगर                सुंदर सिंह शालू मौसी     निर्दलीय          30

होशंगाबाद                    किन्नर पांछी देशमुख   अभाहिमस        44

इंदौर विस क्षेत्र (2)              बाला बैसवारा          निर्दलीय         28

भोपाल मध्य में सबसे ज्यादा किन्नर मतदाता

मप्र चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 94 किन्‍नर मतदाता हैं। इसके अलावा इंदौर की विधानसभा क्रमांक 3 में 32, इंदौर 5 में 28 और 2 में 26 किन्नरों और राऊ में 30 किन्नर मतदाता हैं। जबलपुर शहर की पूर्व विधानसभा में 26 मतदाता सूची में दर्ज हैं। जबलपुर की पनागर विधानसभा के अलावा बैतूल, होशंगाबाद, खंडवा, नेपानगर, उज्जैन साउथ सहित अन्य विधानसभाओं में 18-18 किन्नर मतदाता हैं। वहीं ग्वालियर समेत अंचल के श्योपुर, भिंड, दतिया और शिवपुरी जिले में लगभग 171 किन्नर मतदान करेंगे।

19 विधानसभा क्षेत्रों में नहीं है किन्नरों की मौजूदगी

जबेरा, चित्रकूट, सिरमौर, त्योंथर, देवतालाब, मनगवां, गुढ़, चितरंगी, मानपुर, बिछिया, मंडला, कटंगी, गाडरवारा, हरदा, भगवानपुरा, जोबट, बदनवार, गरोठ, मनसा।

फैक्ट फाइल-प्रदेश भर में मतदाता

पुरुष - 26256157

महिला - 24076693

थर्ड जेंडर - 1410

डाक मत पत्र - 59826

कुल मतदाता - 50394086

(आकड़े: स्रोत चुनाव आयोग)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.