Madhya Pradesh Chunav 2018: भोपाल में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
Madhya Pradesh Chunav 2018: भोपाल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील और भाजपा उम्मीदवार फातिमा सिद्दीकी के समर्थकों के बीच विवाद हुआ।
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए आज जमकर मतदान हुआ। भोपाल की कई विधानसभा सीटों पर सुबह से ही वोटर्स बड़ी संख्या में जुट गए थे। शाम होते-होते कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग को लेकर हंगामे की खबर सामने आने लगी। आरिफ नगर में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। विवाद के बीच भाजपा नेता पंकज चौकसे की भोपाल उत्तर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील के समर्थकों ने पिटाई कर दी। वो तो वक्त रहते पुलिस आ गई और उन्हें बचाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झूमाझटकी भी हुई।
विवाद के बाद महापौर आलोक शर्मा और भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी फातिमा सिद्दीकी समेत भाजपा कार्यकर्ता गौतम नगर थाने पर धरने पर बैठ गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें काफी हंगामा हो रहा है और कार्यकर्ता एक-दूसरे के सामने आते दिख रहे हैं।