Move to Jagran APP

राहुल से पहले इंदिरा, राजीव और सोनिया गांधी भी कर चुकी हैं महाकाल के दर्शन

ज्योतिर्विद आनंदशंकर व्यास बताते हैं कि गांधी परिवार की भगवान महाकाल के प्रति गहरी आस्था रही है।

By Prashant PandeyEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 11:06 AM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 11:06 AM (IST)
राहुल से पहले इंदिरा, राजीव और सोनिया गांधी भी कर चुकी हैं महाकाल के दर्शन
राहुल से पहले इंदिरा, राजीव और सोनिया गांधी भी कर चुकी हैं महाकाल के दर्शन

उज्जैन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को महाकाल की नगरी में सभा लेकर कार्यकर्ताओं में जोेश भरेंगे। इससे पहले वे महाकाल मंदिर जाकर राजा के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।

loksabha election banner

राहुल से पहले गांधी परिवार से उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और माता सोनिया गांधी महाकाल दर्शन कर चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले वे 5 अक्टूबर 2010 को महाकाल मंदिर आए थे।ज्योतिर्विद आनंदशंकर व्यास बताते हैं कि गांधी परिवार की भगवान महाकाल के प्रति गहरी आस्था रही है।

पीढ़ी दर पीढ़ी परिवार के लोग महाकालेश्वर मंदिर में पूजन के लिए आते रहे हैं। देश के पहले प्रध्ाानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू भी 11 नवंबर 1959 को शहर आए थे। हालांकि किन्हीं कारणों से वे महाकाल मंदिर नहीं जा पाए थे। पं. नेहरू ने तब विक्रम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया था।

प्रसाद रख लौटने लगीं इंदिरा गांधी... फिर एकाएक रुक गईं

पं. व्यास ने बताया कि इंदिरा गांधी पूजन के लिए 29 दिसंबर 1979 को महाकाल मंदिर आई थीं। जब वे मंदिर पहुंचीं, उस समय भस्मारती चल रही थी। प्रसाद अर्पित कर वे लौटने लगीं। फिर एकाएक रुकीं और आरती होने के बाद गर्भगृह में जाकर 35 मिनट तक अभिषेक पूजन किया।

10 साल बाद राजीव गांधी पहुंचे ज्योतिर्लिंग

वर्ष 1989 में राजीव गांधी भी महाकाल मंदिर आए थे। शहर में सभा लेने के बाद उन्होंने भगवान महाकालेश्वर का पूजन किया था। करीब 30 मिनट तक वे मंदिर परिसर में रहे थे।

बहू को सौंपे थे सास के पूजन करते हुए चित्र

20 जून 2008 को राजनीतिक सभा लेने आईं सोनिया गांधी ने भी महाकाल का पूजन किया था। पं. व्यास बताते हैं कि इंदिरा गांधी जब पूजन करने आई थीं, उस समय उनके पूजन करते हुए चित्र लिए गए थे। सोनिया गांधी के आगमन पर उन्हें ये भेंट किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.