Move to Jagran APP

MP Election 2018: राजनाथ सिंह बोले- शांति, सद्भाव से राम मंदिर बने तो सब होंगे खुश

Ram Temple construction in Ayodhya: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भोपाल में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया।

By Prashant PandeyEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 12:25 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 12:28 PM (IST)
MP Election 2018: राजनाथ सिंह बोले- शांति, सद्भाव से राम मंदिर बने तो सब होंगे खुश
MP Election 2018: राजनाथ सिंह बोले- शांति, सद्भाव से राम मंदिर बने तो सब होंगे खुश

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भोपाल में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया। सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राम मंदिर बनेगा तो सभी को खुशी होगी। हमारा यह मानना है कि एक अच्छे वातावरण में शांति और सद्भाव के साथ यह बने तो सब खुश होंगे।

loksabha election banner

राजनाथ सिंह यहां हरदा, सिवनी मालवा और सोहागपुर में चुनावी सभा करने के लिए पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने वादे पूरे किए हैं। कांग्रेस ने पुराने घोषणापत्रों के वादे पूरे नहीं किए हैं। मध्य प्रदेश में क्लियर मेजोरिटी के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने 13 साल में जनता का विश्वास जीता है। कांग्रेस ने जनता का विश्वास खोया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.