विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: 'दिल्ली में दोस्ती और मध्य प्रदेश में चल रही कुश्ती', विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन पर बरसे शिवराज

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 20 Oct 2023 07:55 PM (IST)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर जमकर निशाना साधा और कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन बनने ...और पढ़ें

विदिशा में गरजे शिवराज सिंह चौहान (फोटो: @ChouhanShivraj)
विदिशा में गरजे शिवराज सिंह चौहान (फोटो: @ChouhanShivraj)

ऑनलाइन डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर जमकर निशाना साधा और कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन बनने से पहले ही टूट गया। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज विदिशा जिले के लटेरी में भाजपा उम्मीदवार उमाकांत शर्मा के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

क्या कुछ बोले CM शिवराज?

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि जितने भी विरोधी दल थे, उन्होंने इंडी गठबंधन बना लिया, लेकिन उनका गठबंधन बनने से पहले ही टूट गया। कमलनाथ ने उनसे (विपक्षी गठबंधन के सदस्यों से) कहा यहां मत आना, हमारे यहां पर गड़बड़ हो जाएगी। अभी सपा के अखिलेश यादव कह रहे थे कि कांग्रेसियों ने धोखा दिया। रातभर बैठाया और सालभर बात की, लेकिन हमें सीटें नहीं दी, अब तो हम अलग लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी ने भी अलग लड़ने की बात कही।

उन्होंने आगे कहा कि इंडी गठबंधन का तो ये हाल हुआ कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा, कोई उधर गिरा। एक दूसरे से दिल्ली में दोस्ती और मध्य प्रदेश में कुश्ती चल रही है।

यह भी पढ़ें: मां विजयासन देवी धाम में CM शिवराज ने टेका मत्था; पत्नी साधना और बेटे कुणाल भी रहे मौजूद

'एक-दूसरे को गाली दे रहे कमलनाथ-दिग्विजय'

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय आपस में ही भिड़े हुए हैं और एक-दूसरे को ही गाली दे रहे हैं, अपने साथी के कपड़े फड़वा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जिस नेता में यह घमंड हो कि मैंने दिया है। क्या वह नेता कहलाने के लायक है?

यह भी पढ़ें: मंडला में गरजे शिवराज सिंह चौहान, बोले- आदिवासियों की दुश्मन है कांग्रेस