Assembly Election Result 2023: 'फूलों का तारों का...' BJP की महिला कार्यकर्ताओं ने किसके लिए गुनगुनाया गाना; Video
Assembly Election Result 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी बंपर जीत हासिल करती दिख रही है। बीजेपी 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इ ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है, जबकि कांग्रेस का राज्य की सत्ता में आने का सपना चकनाचूर हो गया है। अब तक के रुझानों में बीजेपी 161 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, कांग्रेस 67 जबकि अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता जगह-जगह जश्न मना रहे हैं। वहीं, कांग्रेस दफ्तर में मायूसी छाई हुई है।
महिला कार्यकर्ताओं ने गुनगुनाया गाना
बीजेपी की जीत को लेकर पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं। बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने भोपाल में गाना गुनगुनाती भी दिखीं। महिला कार्यकर्ता बॉलीवुड की मशहूर फिल्म हरे राम हरे कृष्णा का गाना फूलों का तारों का... गुनगुनाती दिख रही हैं। कार्यकर्ताओं ने ये गाना सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए गाया।
#WATCH मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भोपाल में 'फूलों का तारों का...' गाना गाया। pic.twitter.com/lUX0HT1NSD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
एमपी में कितनी सीटों पर आगे बीजेपी?
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बीजेपी राज्य की 161 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 67 सीटों पर आगे है। वहीं, अन्य को दो सीटों पर बढ़त है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।