Move to Jagran APP

MP Chunav Result 2018 : इंदौर में पहले राउंड के बाद भाजपा-5, कांग्रेस-4 पर आगे

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय विधानसभा तीन की प्रतिष्ठित सीट पर पहले राउंड के बाद कांग्रेस के अश्विन जोशी से करीब 1100 मतों से पीछे।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 10:33 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 11:32 AM (IST)
MP Chunav Result 2018 : इंदौर में पहले राउंड के बाद भाजपा-5, कांग्रेस-4 पर आगे
MP Chunav Result 2018 : इंदौर में पहले राउंड के बाद भाजपा-5, कांग्रेस-4 पर आगे

नईदुनिया प्रतिनिधि। मतगणना के पहले राउंड के बाद इंदौर जिले की 9 सीटों में से भाजपा 5 और कांग्रेस 4 पर आगे। इंदौर-एक से कांग्रेस करीब 600 मतों से आगे। दो नंबर में भाजपा की लीड 4 हजार पार। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय विधानसभा तीन की प्रतिष्ठित सीट पर पहले राउंड के बाद कांग्रेस के अश्विन जोशी से करीब 1100 मतों से पीछे।

loksabha election banner

-विधानसभा चार से भाजपा की मालिनी गौड़ कांग्रेस के सुरजीतसिंह चड्डा से 1100 मतों से आगे। दूसरे राउंड में गौड़ की लीड 3378 मतों पर पहुंची। पांच नंबर विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके महेंद्र हार्डिया पहले राउंड के बाद 1521 मतों से आगे। कांग्रेस के लिए आसान मानी जा रही राऊ सीट पर मतगणना के पहले राउंड के बाद उलट स्थिति। यहां कांग्रेस के जीतू पटवारी भाजपा के मधु वर्मा से करीब दो हजार मतों से पीछे।

-ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस मतगणना के पहले राउंड के बाद कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ज्यादा मजबूत। ग्रामीण क्षेत्रों की तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस आगे। भाजपा और संघ के बीच नाक का सवाल बनी महू विधानसभा सीट पर भाजपा पहले राउंड के बाद करीब 700 मतों से पीछे।

-देपालपुर सीट पर भी कांग्रेस के विशाल पटेल भाजपा के मनोज पटेल पर 1500 से ज्यादा मतों से आगे। ग्रामीण सीट सांवेर में भाजपा के राजेश सोनकर को पहले राउंड में कांग्रेस के प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट पर करीब 200 मतों की बढ़त। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.