Election 2019 : दोहरे चरित्र वाली है कांग्रेस, उप्र और केरल में राहुल का चेहरा अलग : योगी आदित्यनाथ
कानपुर संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
By AbhishekEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 08:04 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 08:04 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार देर शाम कानपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में पहुंचे। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस दोहरे चरित्र वाली है। उत्तर प्रदेश में उसका चेहरा कुछ, केरल में कुछ, देश में कुछ और है, जबकि विदेश में कुछ और दिखते हैं।
कानपुर संसदीय सीट की गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित बड़ा सेंट्रल पार्क में भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी के समर्थन में जनसभा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल का कार्यकाल किसी सरकार बहुत बड़ा समय नहीं होता है। खास तौर पर जब आप कांग्रेस के 55 वर्ष के कुशासन से तुलना करते हैं। कहा, तो फिर पचपन साल बनाम पांच साल की एक बार तुलना हो जाए।
मैं पूछना चाहता हूं कांग्रेस के नेताओं से कि कांग्रेस ने अपने शासन में क्या दिया। कांग्रेस ने आतंकवाद दिया, गुंडागर्दी दिया, नक्सलवाद दिया, अलगाववाद दिया, भ्रष्टाचार दिया और परिवारवाद दिया। कांग्रेस ने इस देश में विघटनकारी तत्वों को सिर उठाने का मौका देकर पूरे देश को अराजकता की आग में झोकने में कार्य किया। कांगेस नेतृत्व की सरकार किसी भी स्थिति देश के हितों में काम नहीं कर सकती है। कांग्रेस की सरकार में कॉमनवेल्थ घोटाला, कोलगेट घोटाला, टूजी घोटाला, कांग्रेस की विरासत के दामादजी का घोटाला, ये सिर्फ घोटाले की पार्टी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देखिए कांग्रेस कैसे देश की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। जिसे आप राहुल गांधी के नाम से जानते हैं, वह भारत के बाहर जाता है तो गांधी टाइटल छिपाता है। वह अपने को राहुल विंसी के नाम पर अपनी पहचान बनाने का काम करता है। जिसे भारत के टाइटल पर विश्वास न हो, वो आपको क्या नेतृत्व दे पाएगा। कांग्रेस का दोहरा चरित्र है, राहुल गांधी अमेठी आते है तो नामांकन से पहले हवन करते हैं और मंदिर में जाते हैं। वहीं जब केरल जाते हैं तो हरा चांद सितारे वाला झंडा लेकर अपने कांग्रेस की पहचान समाप्त करते दिखाई देते हैं। इसी वजह से कांग्रेस की सरकार में विसंगतियां देखने को मिली, कांग्रेस की विरासत की जड़ है आतंकवाद। मोदी जी सरकार बनने के बाद आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद आज सिर्फ पांच से छह जिलों तक ही सीमित है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें